विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक पंकज सिंह को भी आया धमकी भरा संदेश

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा विधायक पंकज सिंह को व्हाट्सएप्प पर वसूली का संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है.

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक पंकज सिंह को भी आया धमकी भरा संदेश
(फाइल फोटो)
नोएडा: बीजेपी के विधायकों और नेताओं को फोन पर धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा विधायक पंकज सिंह को व्हाट्सएप्प पर वसूली का संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है. इस सिलसिले में पुलिस ने रविवार को एक मामला दर्ज कर लिया. उत्तर प्रदेश के नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज को 25 मई से अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिल रहे हैं, जिनमें उनसे रकम मांगी जा रही है. नोएडा सेक्टर 20 के थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले को जांच के लिए साइबर शाखा को भेज दिया गया है.

VIDEO : जान से मारने की धमकी के बाद NDTV के पत्रकार रवीश कुमार की प्रतिक्रिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com