दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कार्यभार संभालने के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि अगले डेढ़ साल में शहर के सार्वजनिक परिवहन बस बेड़े में 11,000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा. सिंह ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली परिवहन निगम के सीएनजी बसों के बेड़े में से 50 प्रतिशत को हटा दिया गया है तथा शेष बसों को भी अगले कुछ महीनों में सेवा से बाहर कर दिया जाएगा.
पंकज सिंह ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक बस आनी शुरू हो गई हैं और 1,500 बसों का पहले ही शहर की सड़कों पर परिचालन हो रहा है. अगले डेढ़ साल में सार्वजनिक परिवहन बस बेड़े में 11,000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा.''
मंत्री ने संवाददाताओं को आश्वासन दिया कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी और कहा कि आने वाले दिनों में शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद रेखा सरकार अब एक्शन मोड में काम कर रही है. दिल्ली सरकार ने 553 मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर' (यू-एएएम) में अपग्रेड करने का फैसला किया है. वहीं यमुना की सफाई का काम भी शुरू हो गया है. आज भी कई बैठकें होने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं