दिल्ली में बीजेपी सरकार आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana In Delhi) को राजधानी में लागू करने का फैसला लिया गया था. जिसके बाद 5 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में योजना को दिल्ली में लागू कर दिया गया था. करीब 2 महीनों के अंदर 3.45 लाख से अधिक आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं.
दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा आयुष्मान भारत 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (PMJAY) और 'वय वंदना योजना' (VVY) दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला रही हैं. इतने कम समय में इतने कार्ड जारी हो जाना, दिल्ली सरकार की प्रभावी रणनीति और स्वास्थ्य सेवा के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे का स्पष्ट प्रमाण है.
85 अस्पतालों में मिल रहा कैशलेस इलाज
पंकज सिंह ने बताया कि इन कार्डों में से 1.67 लाख से अधिक कार्ड 'वय वंदना योजना' के तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को जारी किए गए हैं. यह योजना 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधाएं प्रदान करती है. दिल्ली में कुल 85 अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है, जिनमें 60 निजी और 25 सरकारी अस्पताल शामिल हैं. इस कार्ड से न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
30 से अधिक नए आरोग्य मंदिर होंगे जनता को समर्पित
मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि 3.45 लाख से अधिक कार्ड में से 1,24,215 कार्ड स्व-पंजीकरण हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी में 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है. इस महीने 30 से अधिक नए आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं