विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

जहां जहां आरोग्य मंदिर खुलते जाएंगे मोहल्ला क्लिनिक बंद होते जाएंगे: बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह

33 जगह पर जहां आरोग्य मंदिर बने हैं हम चुनौती देते हैं उसे देखें. हमने दिल्ली सरकार की जमीन पर बनाया है आरोग्य मंदिर को किराए पर लेकर नहीं बनाया है.

जहां जहां आरोग्य मंदिर खुलते जाएंगे मोहल्ला क्लिनिक बंद होते जाएंगे: बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली में बीजेपी सरकार को आए हुए तीन महीने हो गए हैं और इसी बीच राजधानी की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में भी कई खामियों को दूर किया जा रहा है. इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने एनडीटीवी से बात की और कई सवालों के जवाब दिए. तो चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

सवाल- बहुत सारे लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आरोग्य मंदिर मोहल्ला क्लिनिक से अलग कैसे है? 

उत्तर- कौन सवाल पूछा रहा आप पूछ रहे हैं या दिल्ली की जनता पूछ रही है. अगर आप पूछ रहे हैं तो आप खुद जाएx आरोग्य मंदिर को देखें. वहां पर सभी प्राथमिक सुविधाएं रहेंगी और इससे अस्पताल में भीड़ कम होगी.14 टेस्ट होंगे आउटसोर्स टेस्ट भी रहेंगे.

सवाल- हम आपसे जानना चाह रहे थे कि आप दिखाएं कि आरोग्य मंदिर कैसे अलग है? 

उत्तर- आज आरोग्य मंदिर बंद रहता है कल आप चलिए हमारे साथ लेकिन आप मीडिया से खुद जांए दिखाएं कि कैसा है और मोहल्ला क्लिनिक से कैसे अलग है. आप खुद आरोग्य मंदिर को देखें कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था वो पूरा हो रहा है या नहीं.

सवाल- कल हमारे रिपोर्टर गए थे आरोग्य मंदिर पर रिपोर्ट भी की था लेकिन कल सौरभ भारद्वाज ने चिराग दिल्ली की आरोग्य मंदिर को दिखाया कि केवल रंग रोगन किया गया है.

उत्तर- 33 जगह पर जहां आरोग्य मंदिर बने हैं हम चुनौती देते हैं उसे देखे. हमने दिल्ली सरकार की जमीन पर बनाया है आरोग्य मंदिर को किराए पर लेकर नहीं बनाया है.

सवाल- मोहल्ला क्लिनिक का भविष्य क्या किया आरोग्य मंदिर में उसे बदल दिया जाएगा

उत्तर-मोहल्ला क्लिनिक को फिलहाल आरोग्य मंदिर में नहीं बदल रहे हैं. हमारे पास अपनी जगह हम उस पर बनाएंगे.
40-50 मोहल्ला क्लिनिक किराए पर चल रहे थे वो सब भाग गए. चोरी हो गई थी. बाकी टीन के डब्बे हैं. हमारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जहां जहां खुलता जाएगा हम बंद करते जाएंगे मोहल्ला क्लिनिक केवल जगह घेर रहा है.

सवाल- मोहल्ला क्लिनिक का विदेशों में भी प्रचार हुआ था कि कई लोग मोहल्ला क्लिनिक देखने आते थे.

उत्तर- प्रचार प्रसार में आम आदमी माहिर थे. अस्पतालों में टेक्नीशियन की कमी, दवाएं नकली थी एक्सपायरी डेट की थी. मैं तो आम आदमीं पार्टी की चर्चा भी नहीं करना चाहता. पंजाब जाएं महिलाओं को एक हजार रुपए तो दें ये और पांच साल यमुना प्रदूषण और रोड बनाने के लिए मांग रहे थे.

सवाल- मोहल्ला क्लिनिक में भी कई सारे टेस्ट होते थे लेकिन आप कह हैं कि आरोग्य मंदिर में कैंसर की स्क्रीनिंग होगी 

उत्तर- मोहल्ला क्लिनिक में क्या होता था सब जांच में आ जाएगा. मोहल्ला क्लिनिक में अगर पेशेंट का ईलाज होता तो हम मानते लेकिन मैं मानता हूं कि मीडिया तय करे कि क्या अंतर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Health Minister, Delhi Health Minister Pankaj Singh, Arogya Mandir, Arogya Mandir Vs Mohalla Clinics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com