विज्ञापन

यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, रातभर कई इलाकों में हुई तेज वर्षा; जानिए कब मिलेगी राहत

UP Mein Barish Ka Alert: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, सहारनपुर में मंगलवार को बारिश हुई थी.

यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, रातभर कई इलाकों में हुई तेज वर्षा; जानिए कब मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज भी बारिश का अलर्ट.

Rain Alert in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सहित भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में जमकर बारिश हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी यह स्थिति लगातार बारिश करवा रही है. यूपी के कई जिलों में आज भी यानी बुधवार को भी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, सहारनपुर सहिस आसपास के जिलों में बारिश हुई. नोएडा और गाजियाबाद में तो रात को जोरदार बदरा बरसे हैं. आईएमडी के अनुसार, 9 अप्रैल को भी बारिश का मौसम बने रहने की आशंका है. हालांकि, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने का अनुमान है. इससे आसमान साफ रह सकता है और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को बजली चमकी और हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के बड़े हिस्से में भी ऐसा ही मौसम रहा. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के आगरा तक कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई.

IMD ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी यूपी को 36 घंटों से प्रभावित किया है. इससे तापमान में भारी गिरावट और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. किसानों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है.

आज और कल बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने बुधवार के लिए भी आसमान में गरज-चमक और बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट' जारी किया था. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल को बारिश का अनुमान है. इसके अलावा गुरुवार को भी बारिश की संभावना है.

दिल्ली में भी बारिश की संभावना

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ-साथ हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

किसानों को हो रहा नुकसान

इस बारिश से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गेहूं की फसल कटने को तैयार है और बारिश के कारण किसान फसल काट नहीं पा रहे हैं. इससे फसल की पैदावार में कमी आ सकती है, जिससे किसानों को नुकसान होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com