विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, बोलीं- मैं जनता की सेवक हूं इसलिये...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा कम से कम रखी जाये.

प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, बोलीं- मैं जनता की सेवक हूं इसलिये...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा कम से कम रखी जाये. योगी को बुधवार को भेजे एक पत्र में प्रियंका ने कहा कि वह अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहती हैं लेकिन इससे जनता को असुविधा होती है और उन्हें तकलीफ होती है.  

नेल्सन मंडेला की जयंती पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, कहा- मेरे लिए वह...

प्रियंका गांधी  ने कहा कि वह चूंकि जनता की सेवक हैं तो जनता को उनकी वजह से तकलीफ नहीं होनी चाहिये. प्रियंका ने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में ऐसी समस्या नहीं है और उनके साथ सिर्फ एक सुरक्षा वाहन ही चलता है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाये.  

राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी ने दिया रिएक्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Congress, CM Yogi, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com