विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2021

वाल्‍मीकि समाज का कोई शख्‍स आगरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े ताकि.... : प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका आज शाम आगरा पहुंचीं जहां उन्होंने सुभाष चौराहे पर वाल्मीकि वाटिका में वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों और पुलिस कस्टडी में मरने वाले अरुण वाल्मीकि के परिवार के लोगों से मुलाक़ात की.

वाल्‍मीकि समाज का कोई शख्‍स आगरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े ताकि.... : प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका ने आज वाल्मीकि समाज के लोगों और पुलिस कस्टडी में मरने वाले अरुण वाल्‍मीकि के परिजनों से मुलाक़ात की
आगरा:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को शाम आगरा में कहा कि वह 'ताज नगरी' में अरुण वाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद यहां से किसी वाल्मीकि समाज के शख्‍स को चुनाव लड़ाना चाहती हैं ताकि वे नाइंसाफी से लड़ने के लिए मजबूत बन सकें. प्रियंका आज शाम आगरा पहुंचीं जहां उन्होंने सुभाष चौराहे परवाल्मीकिवाटिका में वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों और पुलिस कस्टडी में मरने वाले अरुण वाल्मीकि के परिवार के लोगों से मुलाक़ात की.

प्रियंका ने बाद में बताया कि उन्होंने वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों से कहा है कि वे अपने समाज से किसी का नाम उन्हें दें जिसे वह कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव में उतार सकें. इस तरह वाल्मीकि समाज अपने साथ होने वाली नाइंसाफी से लड़ने के लिए तैयार हो सकेगा.

पीयूष जैन के घर चली रेड खत्म : 196 करोड़ कैश, 23Kg सोना समेत ये सामान बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, UP Assembly Polls 2022, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com