उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. लखनऊ के बंथरा थाना इलाके में एक शादिशुदा महिला की पहले पिटाई की औऱ बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार जिस महिला की हत्या की गई है वह आठ महीने की गर्भवती थी. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान मोनी गौतम के रूप में की है.पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मोनी के पति ने आपसी विवाद के बाद मोनी की हत्या की है.
पुलिस ने आरोपी पति की पहचान संदीप गौतम के रूप में की है. पीड़िता के परिवार ने संदीप गौतम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार मोनी और संदीप की शादी पिछले साल 10 मार्च को हुई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मोनी के पिता ने बंथरा थाने में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि मोनी के पति और उसके ससुराल वालों का व्यवहार मोनी के प्रति बिल्कुल भी अच्छा व्यवहार नहीं करते थे. जब भी मोनी मायके आती थी तो रो रो कर अपना हाल बताती थी. पिता कलिका प्रसाद ने तहरीर में कहा है की उसने बताया था की उसके ससुराल वाले दहेज़ के लिए परेशान करते है.
इस बार उसके ससुराल वाले जबरन ले गए और जाते ही उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी.इस मामले पर DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने कहा की हत्या की सूचना मिलते ही बंथारा पुलिस घटना स्थल पर रवाना हुई. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं