विज्ञापन

देखो जिंदा है कि मर गया; बर्थडे पार्टी में बिल्डर के बेटे ने 13 साल के दोस्त की ले ली जान, सिर के बीच जा धंसी गोली

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बिल्डर संजीव त्रिपाठी के बेटे की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी. इसी पार्टी में 13 साल के उनैज खान भी आया था. इसी दौरान गोली चलने के कारण उनैज की मौत हो गई.

देखो जिंदा है कि मर गया; बर्थडे पार्टी में बिल्डर के बेटे ने 13 साल के दोस्त की ले ली जान, सिर के बीच जा धंसी गोली
lucknow murder
  • लखनऊ के कृष्णा नगर में बिल्डर के बेटे की बर्थडे पार्टी में खेल-खेल में चली गोली से 13 वर्षीय उनैज की मौत
  • मृतक उनैज अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी में था, जहां रील बनाने के दौरान गोली उसके सिर में लगी
  • मृतक के पिता जमीर खान ने हत्या का आरोप लगाया है, आरोपी परिवार के राजनीतिक संबंधों की बात कही
लखनऊ:

लखनऊ में नीले ड्रम मर्डर केस और फ्रिज में बंद लाश की खबर सुन लोग सहमे ही थे कि कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में घटी एक और घटना नें लखनऊ वासियों को हैरान कर दिया है. यहां रील बनाने की सनक ने एक 13 साल के बच्चे की जान ले ली. पूरी घटना एक  जन्मदिन पार्टी के दौरान घटी. यहां बिल्डर की ओर से आयोजित बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान रील बनाते वक्त खेल-खेल में गोली चल गई जिसने 13 साल के उनैज की जान ले ली. गोली उनैज के सिर में बीचोबीच लगी जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ उस जन्मदिन पार्टी में आया था. घटना के बाद उनैज के पिता का आरोप है कि ये धोखे से नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है. पिता का कहना है कि आरोपी बेटे के पिता बिल्डर हैं औ उनके भाजपा नेता से भी अच्छे संबंध हैं. 

पहले आपको पूरे मामले की डिटेल दिए देते हैं. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बिल्डर संजीव त्रिपाठी के बेटे की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी. इसी पार्टी में 13 साल के उनैज खान भी आया था. इस दौरान बिल्डर का बेटा, उनैज और बाकी दोस्तों को रील बनाने की धुन सवार हुई.सभी कार की चाबी लेकर बंदूक निकाली और रील बनाने लगे. इसी दौरान खेल-खेल में संजीव त्रिपाठी के बेटे की ओर से धोखे से गोली चल गई और ये सीधे उनैज के सिर में जा धंसी. उनैज को अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बची. 

Latest and Breaking News on NDTV

पिता ने पत्र में लगाए संगीन आरोप 

13 साल के उनैज खान की मौत पर परिवार और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के पिता की ओर से दिया गया शिकायती पत्र भी वायरल है. पिता जमीर खान ने इसे हत्या बताते हुए बिल्डर पर पूरा आरोप मढ़ दिया है. पिता ने शिकायत में लिखा कि 2 मार्च को दोपहर लगभग 3:30 बजे मेरे बेटे उवैश खान को उसके दोस्त नवनीत, काशिफ और अभिनव, नवनीत के ड्राइवर के साथ मेरे घर से अपनी कार से नवनीत का जन्मदिन मनाने के लिए ले गए थे. शाम करीब 7:21 बजे नवनीत के पापा संजीव त्रिपाठी अपने मोबाइल से मेरी पत्नी के फोन पर व्हाट्सएप ऑडियो कॉल करने लगे. धमकी भरी आवाज में संजीप त्रिपाठी ने मेरे दूसरे बेटे से मां का फोन उठाने पर कहा कि तुम्हारा भाई उनैज लोकबंधु में है, अस्पताल आ जाओ. पिता जमीर ने कहा कि सूचना मिलते ही मैं लोकबंधु अस्पताल पहुंचा, मुझे मेरे बच्चे से न मिलने दिया गया और न ही दिखाया गया.पुलिस ने रात 9:30 बजे लगभग मुझे मेरे बेटे उनैज का शव दिखाया.मेरा बेटा मृत हालत में था ,उसके माथे के बीच में गोली लगी थी.

देख लो बेटा जिंदा है या मर गया...

जमीर ने आगे लिखा कि इस दौरान मेरी पत्नी के नम्बर पर लगभग रात 8 बजे नवनीत की मां ने भी कॉल किया. मां ने कहा कि अस्पताल पहुंचो, देख लो बेटा जिंदा है कि मर गया. इसके बाद फोन कट गया. जमीर खान ने शक जाहिर करते हुए कहा कि मुझे लगता है मेरे बेटे को उन सब लोगों ने मिलकर मार दिया है. इस घटना से पूर्व PTM(पैरेंट्स टीचर मीटिंग) में स्कूल में संजीव त्रिपाठी ने मुझे धमकी दी थी, कृपया घटना को संज्ञान में लेकर कड़ी कार्यवाही कर दोषियों को सजा दिलाएं.

पुलिस हर एंगल से करेगी जांच 

Dcp south निपुण अग्रवाल ने बताया कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान एक एक्सीडेंटल फायर के दौरान गोली लगने से 13 साल के लड़के कि दुःखद मौत हो गई. उसके साथ के तीनों लड़के नाबालिग है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. घरवालों क तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है.

लेखक के बारे में
img
Vivek Shahi
लखनऊ में स्ट्रिंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Crime, Lucknow Murder, Lucknow Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com