विज्ञापन

प्रयागराज में तीन मंजिला स्वामी नारायण मंदिर भराभराकर गड्ढे में गिरा, कई कमरे जमींदोज

प्रयागराज में बीती रात एक तीन मंजिला मंदिर भरभराकर गड्ढे में गिर गया. मंदिर के कई कमरे बुरी तरह से ध्वस्त हो गया. हालांकि गनीमत की बात रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

प्रयागराज में तीन मंजिला स्वामी नारायण मंदिर भराभराकर गड्ढे में गिरा, कई कमरे जमींदोज
प्रयागराज में बीती रात एक तीन मंजिला मंदिर भरभराकर गिर गया.
NDTV
प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक तीन मंजिला मंदिर भरभराकर गड्ढे में गिर गया. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात हुआ. हालांकि गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सामने आई जानकारी के अनुसार प्रयागराज के जार्जटाउन स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर उसके पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरा. हिस्सा गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. आवाज सुनकर घरों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई.

मालूम हो कि प्रयागराज में बीते कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के बीच ही यह मंदिर भरभराकर गिर गया. मंदिर के बगल खुदे गड्ढे की वजह से मंदिर गिर गया. इसमें कई कमरे जमींदोज हो गए. आसपास के लोगों ने बताया कि बीती रात जब मंदिर गिरा, लगा जैसे भूकंप आ गया हो. 

स्थानीय लोगों ने बारिश और गड्ढे को बताया कारण

स्थानीय हेमंत ने बताया कि मंदिर काफी पुराना था, मंदिर के बगल में अपार्टमेंट के लिए गड्ढा खुदा था. बीते 10 दिनों से प्रयागराज में बारिश हो रही है. इससे कई जगहों पर जलजमाव भी हो चुका था. गड्ढा और बारिश की पानी के कारण मंदिर का नींव कमजोर हुई और अचानक मंदिर भरभराकर गिर गया. स्थानीय गार्ड ने बताया कि मंदिर के बगल में चल रहा काम बारिश के कारण बीते कुछ दिनों से बंद कर दिया गया था. 
 

बताया गया कि 5-6 महीनों से मंदिर के बगल में अपार्टमेंट का काम चल रहा था. मंदिर की बिल्डिंग गिरने से गड्ढे में मौजूद कीचड़ उछलकर आस-पास लगाई गई गाड़ियों पर गिरी. जिसे अब लोग साफ करते नजर आए.

जार्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. जिस समय मंदिर का हिस्सा गिरा, उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था. उन्होंने बताया कि गड्ढा काफी पहले खोदा गया था. आशंका है कि बारिश में मिट्टी के कटान के कारण मंदिर का यह हिस्सा ढह गया.

यह भी पढ़ें - प्रयागराज स्कूल हिजाब विवाद: इलाहाबाद HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj, Prayagraj News, Prayagraj Local News, Prayagraj Temple, Swaminarayan Temple News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com