विज्ञापन

यूपी के प्रतापगढ़ में चलती कार पर मौत बनकर गिरा पोल, सपा नेता ने मौके पर ही तोड़ा दम

प्रतापगढ़ में हाईमास्ट पोल चलती कार पर गिरने से सपा नेता लालबहादुर यादव की मौके पर मौत हो गई. ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसका वीडियो देख कोई भी सहम जाएगा.

यूपी के प्रतापगढ़ में चलती कार पर मौत बनकर गिरा पोल, सपा नेता ने मौके पर ही तोड़ा दम
सीसीटीवी में कैद हादसा
  • यूपी के प्रतापगढ़ में हाईमास्ट लाइट का पोल गिरकर सपा नेता की क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त कर मौत का कारण बना
  • हादसा पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां पोल खड़ा किया जा रहा था, जो अचानक अनियंत्रित होकर कार पर गिर पड़ा था
  • घटना के दौरान लालबहादुर यादव को संभलने का मौका नहीं मिला और वे मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार को लापरवाही ने एक खुशहाल जिंदगी खत्म कर दी. मौत बनकर गिरा हाईमास्ट लाइट का पोल सीधे सपा नेता लालबहादुर यादव की क्रेटा कार पर जा गिरा. टक्कर इतनी भीषण थी कि 48 वर्षीय नेता की मौके पर ही मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में पेट्रोल पंप पर लगाते समय विशालकाय हाईमास्ट का पोल कार पर गिर गया. इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. उसमें सवार सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई.#UPNews | #Pratapgarh pic.twitter.com/RUITPtko2H

— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के सामने हाईमास्ट पोल खड़ा किया जा रहा था. इसी दौरान पोल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रही कार पर गिर पड़ा. कार में सवार लालबहादुर यादव को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चंद सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया और एक जिंदा इंसान पलभर में मौत के आगोश में समा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

बाजार में मची चीख‑पुकार, CCTV में कैद दिल दहला देने वाला दृश्य

हादसे के बाद बाजार में चीख‑पुकार मच गई. स्थानीय लोग दौड़े, मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली.

जांच के आदेश, जिम्मेदारी पर सवाल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. लेकिन बड़ा सवाल यही है, क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी, या मामला एक और हादसे की तरह फाइलों में दब जाएगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pratapgarh Accident, Highmast Pole Falls, SP Leader Killed, Lalbahadur Yadav Death, Pratapgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com