विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार कांस्टेबल Coronavirus से संक्रमित

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार कांस्टेबल Coronavirus से संक्रमित
कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयी थीं
कानपुर:

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. GSVM कालेज के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक आर बी कमल ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर शनिवार देर रात मिली. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कमल ने बताया कि उसी वाहन में चार और पुलिसकर्मी सवार थे और उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है. 

विकास को उज्जैन से लेकर आ रहा वाहन कानपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था. इसके बाद, कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे विकास को पुलिस ने मार गिराया. कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयी थीं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है.  

Video: विकास दुबे मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने किया SIT का गठन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Dubey, Cop Found Covid-19 Positive, Vikas Dubey Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com