विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2018

उत्तर प्रदेश : मऊ में रेप के आरोपी को सब इंस्पेक्टर ने बांधकर बेल्टों से पीटा

घटना के बारे में पुलिस के आलाधिकारियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि विभागीय जांच के बाद आरोपी पुलिस सब-इन्सपेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश : मऊ में रेप के आरोपी को सब इंस्पेक्टर ने बांधकर बेल्टों से पीटा
मऊ में रेप के आरोपी को बांधकर पीटता हुआ सब-इंस्पेक्टर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक रेप के आरोपी को बांधकर बेल्ट से पीट रहा है. इस घटना के आने के बाद एक बार फिर से पुलिस सिस्टम पर सवाल उठ गए हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को पकड़ना है सजा देने की जिम्मेदारी अदालत का है.  इस घटना के बारे में पुलिस के आलाधिकारियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि विभागीय जांच के बाद आरोपी पुलिस सब-इन्सपेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बीवी और दो बच्चों को जुए में हार गया पति, अदालत के आदेश पर मामला दर्ज

एक थाना ऐसा भी जहां अपराधी सोने आते हैं
यूपी में एक ऐसा भी थाना है जहां पर कुख्यात अपराधी सोने के लिए आते हैं. सुनने में यह अजीब लगे लेकिन यह सच है. सूबे के सीतापुर जिले लहरपुर कोतवाली में दुर्दांत अपराधी रोज अपनी हाजिरी लगवाने आते हैं. इस प्रक्रिया के चलते कुछ लोग थाने के परिसर में ही सोने लगते हैं. एएनआई के अनुसार, एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लहरपुर कोतवाली में अपराधियों की हाजिरी लगवाई जाती है.

वीडियो : यूपी में एनकाउंटर का खौफ

 कुछ अपराधी को यहां पर रात में भी रुकते हैं और पुलिस को जांच में मदद करते हैं. कई अपराधियों ने शपथ ली है कि वह अब गैरकानूनी काम नहीं करेंगे. पुलिस उनके भीतर आ रहे बदलाव का स्वागत करती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com