वाराणसी:
अपने दो दिन के वाराणसी प्रवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जिले के शहंशाहपुर गाव में थे. यहां स्थित डेयरी का अवलोकन तो किया ही साथ ही वहां लगे पशु स्वास्थ्य शिविर में भी गए. उन्होंने पशुओं का कैसे इलाज होता है, उसे नजदीक से देखा.
जब पीएम वहां पहुंचे. उस वक्त एक बछड़े का ऑपरेशन चल रहा था. उन्होंने ऑपरेशन देखा और डॉक्टरों से जाना भी कि आखिर इस बछड़े को क्या परेशानी थी? डॉक्टरों ने बताया कि इस बछड़े के पेट मे प्लास्टिक जमा हो गया था जिसकी वजह से इसे बहुत तकलीफ थी. प्लास्टिक को ऑपरेशन के जरिये बाहर निकाला गया.
डॉक्टरों ने पीएम को ये भी बताया कि पशु अगर प्लास्टिक खा लेते हैं तो आंत में चिपक जाता है. इस बछड़े के पेट से तकरीबन 40 किलो प्लास्टिक निकाला गया. बछड़े के इस सफल आपरेशन पर पीएम ने डाक्टरो को बधाई दी और कहा कि आप लोग नेक काम कर रहे हैं. पशु स्वास्थ्य शिविर के बाद गांव से सटी मलिन बस्ती गए, जहां स्वच्छता अभियान के लिए फावड़ा भी चलाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Narendra Modi