विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2018

PM Modi in Ghazipur: पीएम मोदी बोले- पहले की सरकारों ने देश के वीर-वीरांगनाओं का सम्मान नहीं किया, हम कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर के दौरे पर हैं.

PM Modi in Ghazipur: पीएम मोदी बोले- पहले की सरकारों ने देश के वीर-वीरांगनाओं का सम्मान नहीं किया, हम कर रहे हैं
PM Narendra Modi Varanasi, Ghazipur Visit: पीएम मोदी
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने पहले पूर्वांचल के लोगों का अभिवादन भोजपुरी से किया. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.  इस दौरान वह 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, साथ ही 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी की यह दो महीने में प्रधानमंत्री की अपने निर्वाचन क्षेत्र की दूसरी यात्रा है. इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी में ‘राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र ‘के परिसर में ‘अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान' और ‘दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चावल अनुसंधान संस्थान दक्षिण एशिया और दक्षेस देशों में चावल के अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का प्रमुख केन्द्र बनेगा.

 

PM Narendra Modi in UP LIVE UPDATES: 

 

-कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकारें पारदर्शिता के साथ काम करती हैं, जब जनहित स्वहित से ऊपर रखा जाता है, संवेदनशीलता जब शासन का हिस्सा बनने लगती हैं, तब बड़े काम होते हैं, जब लक्ष्य व्यवस्था में स्थाई परिवर्तन होता है, तब बड़े काम होते हैं, तब दूर की सोच के साथ स्थाई और ईमानदार प्रयास किए जाते हैं.

-पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल में हज़ारों करोड़ की स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार हो रही हैं. चाहे गाज़ीपुर का नया मेडिकल कॉलेज हो, गोरखपुर का AIIMS हो, वाराणसी में बन रहे अनेक आधुनिक अस्पताल हों, पुराने अस्पतालों का विस्तार हों. 

-प्रधानमंत्री ने कहा कि थोड़ी देर पहले जिस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है उससे इस क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा तो मिलेगी ही, गाजीपुर में नए और मेधावी डॉक्टर भी तैयार होंगे. करीब 250 करोड़ की लागत से जब ये कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा तो, गाज़ीपुर का जिला अस्पताल 300 बेड का हो जाएगा.

-गाजीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज गरीब से गरीब की भी सुनवाई होने का मार्ग खुला है. समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का ये अभियान अभी शुरुआती दौर में है. अभी एक ठोस आधार बनाने में सरकार सफल हुई है. इस नींव पर मजबूत इमारत तैयार करने का काम अभी बाकी है. 

-पीएम मोदी ने कहा कि देश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूरा मान नहीं दिया, उनको नमन करने का काम हमारी सरकार कर रही है. केंद्र सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिन्होंने भी भारत की रक्षा, सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में योगदान दिया है, उनकी स्मृति को मिटने नहीं दिया जाएगा. 

-पीएम मोदी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां-भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया. महाराज सुहेलदेव जैसे नायक जिनसे हर वंचित, हर शोषित, प्रेरणा लेता है, उनका स्मरण भी तो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को और शक्ति देता है. 

-पूंर्वाचल को मेडिकल बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं, आज यहां पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाला एक और पुण्य काम किया. महाराजा सुहेलदेव जी की सौर्यगाथा और उनके योगदान को याद करते हुए उनके नाम का डाक टिकट जारी किया गया है. 5 रुपये के टिकट के माध्यम से यह टिकट घर-घर पहुंचने वाला है.

-पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. 

- पीएम मोदी ने गाजीपुर में जनसभा की शुरुआत भोजपुरी में की. 

-पीएम मोदी ने गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया.

-आज गाजीपुर से देश के किसी भी कोने में जाना हो तो यहां से रेलगाड़ी मिल रही है। माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने के लिए भी यहां से ट्रेन चल रही है:

-पूर्वांचल के पिछड़े होने के लिए मनोद सिन्हा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना.

-पीएम मोदी को केंद्रीय राज्य रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया. 

-पीएम मोदी गाजीपुर पहुंच चुके हैं और कुछ देर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे. 

अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बहिष्कार:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के गाजीपुर में होने वाली रैली से अपनों ने ही किनारा करने का मन बना लिया है. यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल गाज़ीपुर में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली में शामिल नहीं हो रही है. बताया जा रहा है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कहना है कि उनकी पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर को जो निमंत्रण पत्र भेजा गया है उसमें महाराजा सुहेलदेव का नाम पूरा नहीं लिखा है और जान बूझकर राजभर शब्द हटा दिया गया है. योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का कहना है कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए न तो न्योता दिया है और एनडीए में उनका लगातार अपमान किया जा रहा है.

वहीं, अनुप्रिया पटेल की पार्टी भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही हैं. बीते कुछ दिनों से बताया जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल एनडीए में नाराज चल रही हैं और बीजेपी पर अनदेखी करने का आरोप लगा रही हैं. अपना दल का कहना है कि उसका सम्मान नहीं हो रहा है. बता दें कि पीएम मोदी आज वाराणसी भी जाएंगे और वहां बुनकरों और उद्ममियों से बातचीत करेंगे. इस दौरान अलग-अलग ऋण योजनाओं में करीब 1000 लाभार्थियों को दो हज़ार करोड़ रुपये ऋण स्वीकृति की घोषणा भी करेंगे. 

क्या है कार्यक्रम: 

  1. 2 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी, फिर गाजीपुर रवाना
  2. 12.30 बजे गाजीपुर शहर के आरटीआई मैदान में जनसभा.
  3. सभा में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी की जाएगी.
  4. फिर 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे.

VIDEO: पीएम मोदी की रैली में ओपी राजभर को नहीं बुलाया गया, जताई नाराजगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Narendra Modi In Ghazipur, Modi In Ghazipur, PM Narendra Modi Varanasi, PM In UP LIVE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com