वाजपेयी के स्वास्थ्य के लिये कानपुर में कार्यकर्ता हवन-पूजन करते हुये
- कानपुर में हवन-पूजन
- अटल जी एम्स में
- नेता पहुंच रहे हैं देखने
कानपुर:
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिये कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर हवन-पूजन किया गया है. पूर्व पीएम वाजपेयी का कानपुर से बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है. वाजपेयी ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है और यहां उनसे जुड़े कई किस्से आज भी लोगों को याद हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि डीएवी कॉलेज में अटल जी ने अपने पिता के साथ ही एडमिशन लिया था. वाजपेयी कई सालों तक कानपुर में रहे.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के यूरीन इन्फेक्शन में सुधार, आज मिल सकती है एम्स से छुट्टी
अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान कानपुर में कई बड़ी रैलियों को संबोधित किया है. कानपुर के फूलबाग चौराहे पर वाले मैदान पर उनकी कई रैलियां हुई हैं.
वीडियो : पीएम मोदी एम्स में वाजपेयी को देखने पहुंचे
गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी कई सालों से बीमार हैं और वह सक्रिय जीवन से उनका नाता टूट गया है. वह इस समय डिमेंशिया से पीड़ित हैं. जिसकी वजह से वह अब किसी को पहचान नहीं पाते हैं. सोमवार की शाम को उनको डॉक्टरों की सलाह पर एम्स में भर्ती किया गया था. जांच में रिपोर्ट में उनको यूरीन इन्फेक्शन की बात सामने आई थी. आज आई खबर के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है और उन्हें आज आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. उधर उनके देखने के लिये नेताओं का अस्पताल जाने का सिलसिला जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Atal Bihar Vajpayee