अोमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)
बलिया:
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव को भाजपा का ‘एजेंट’ करार दिया है. पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार शाम पार्टी के अति दलित तथा अति पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बातचीत में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नेता शिवपाल को भाजपा का एजेंट करार दिया. उन्होंने शिवपाल को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा खाली किया गया भव्य सरकारी आवास आवंटित किये जाने के बारे में जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि शिवपाल भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं.
योगी सरकार के मंत्री का दावा, 2019 लोकसभा चुनाव में BJP की हार तय, शिवपाल पर भी किया खुलासा
राजभर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा ने वायदे के मुताबिक पिछड़े वर्ग के लिये आरक्षण में कोटे की व्यवस्था नहीं की तो लोकसभा के आगामी चुनाव में वह उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलने देंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिये, चाहे तो उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया जाए. राजभर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के छह माह पहले पिछड़े वर्ग के लिये आरक्षण में कोटे का भरोसा दिलाया था. अब अगला चुनाव आने वाला है. अगर भाजपा ने 27 अक्टूबर तक इस पर फैसला नहीं लिया तो वह लखनऊ की रैली में भाजपा से गठबंधन के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लेंगे.
उत्तर-भारतीयों पर हमले से भड़के बीजेपी सरकार के मंत्री, मांग लिया गुजरात सरकार से इस्तीफा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shivpal Singh Yadav, Omprakash Rajbhar, UP Government