विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2018

उत्तर पूर्व राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के जश्न के दौरान भाजपा नेता बुधाना सिंह की मौत

भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी ने बताया कि 54 साल के बुधाना सिंह भाजपा की जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे. त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जश्न की तैयारी के दौरान कल शाम पार्टी कार्यालय में उनकी मौत हो गयी.

उत्तर पूर्व राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के जश्न के दौरान भाजपा नेता बुधाना सिंह की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के जश्न की तैयारी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिला स्तरीय भाजपा के एक नेता बुधाना सिंह की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी.

भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी ने बताया कि 54 साल के बुधाना सिंह भाजपा की जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे. त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जश्न की तैयारी के दौरान कल शाम पार्टी कार्यालय में उनकी मौत हो गयी.

सैनी ने बताया कि सिंह को इलाके के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आज जिले के उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इनपुट- भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North East Elections, Budhana Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com