विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2025

उत्तर पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों के जानिए सभी उम्मीदवार, AAP, BJP और Congress में टक्कर

Delhi Election 2025: दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. यहां जानिए उत्तर पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों का रण कैसा है...कौन-कौन से उम्मीदवार हैं....

उत्तर पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों के जानिए सभी उम्मीदवार, AAP, BJP और Congress में टक्कर
Delhi Election 2025: कपिल मिश्रा करावल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Delhi Election 2025: दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? ये 5 फरवरी को तय हो जाएगा. कारण ये है कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए उत्तर पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों का रण...कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें... सब कुछ...

विधानसभाAAP उम्मीदवारBJP उम्मीदवारCongress उम्मीदवार
मुस्तफाबादअदील अहमद खानमोहन सिंह बिष्टअली मेहँदी
सीलमपुरचौधरी जुबैर अहमदअनिल गौड़अब्दुल रहमान
घोंडागौरव शर्माअजय महावरभीष्म शर्मा 
करावल नगरमनोज त्यागीकपिल मिश्रापीके मिश्रा
रोहतास नगरसरिता सिंहजितेंद्र महाजनसुरेशवती चौहान
तिमारपुरसुरेंद्र पाल सिंहबिट्टू सूर्य प्रकाश खत्रीलोकेंद्र चौधरी
सीमापुरी (एससी)वीर सिंह धींगानकुमारी रिंकूराजेश लिलोथिया
बुराड़ीसंजीव झाशैलेंद्र कुमार (जदयू)मंगेश त्यागी
बाबरपुरगोपाल राय अनिल वशिष्ठहाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकुलपुरी (एससी)सुरेंद्र कुमारप्रवीण निमेशईश्वर बागरी


अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Election, Delhi Election 2025, Deli Chunav Result 2025, North East Delhi 10 Assembly Seats, Delhi Polls 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com