विज्ञापन

नोएडा में बढ़ते बवाल के बीच DM ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, मजदूरों की शिकायतों के लिए बनाया कंट्रोल रूम

Noida Protest Helpline Numbers: नोएडा डीएम ने मजदूरों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसके अलावा समस्याओं की शिकायत के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. डीएम ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा.

नोएडा में बढ़ते बवाल के बीच DM ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, मजदूरों की शिकायतों के लिए बनाया कंट्रोल रूम
noida protest news
  • नोएडा में कई कंपनियों का कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, छुट्टी और बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने मजदूरों की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए
  • नोएडा पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है
नोएडा:

नोएडा में कई कंपनियों का कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा, वेतन वृद्धि,छुट्टी और बोनस संबंधी कई मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शन हिंसक होता देख पुलिस भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई जतन कर रही है. इस बीच नोएडा डीएम ने मजदूरों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसके अलावा समस्याओं की शिकायत के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. डीएम ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा.

मजदूरों को शांत करने के लिए डीएम ने बनाया कंट्रोल रूम

गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने स्थिति बिगड़ती देख मजदूरों को शिकायतों को दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. डीएम मेधा रूपम की ओर से बताया गया कि श्रमिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. श्रमिक वेतन संबंधी अन्य समस्याओं की शिकायत 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862, 120-2978702 पर कर सकते हैं। डीएम ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा. दिल्ली से नोएडा जाने वाले रास्ते को बंद किया हुआ है.

नोएडा पुलिस ने कहा- किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें

नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यस्थापन सुनिश्चित किया गया है.पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण  मय पुलिस बल के सभी स्थानों पर उपस्थित है.स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है.पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण के द्वारा श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने हेतु लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.आवश्यकतानुसार न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है.किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

यह भी पढ़ें-  मजदूरों के प्रदर्शन से शहर जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें वरना फंस सकते हैं घंटों

यह भी पढ़ें-  नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा, देखें VIDEO
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Protest, Noida Protest Updates, Noida Private Employees News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com