विज्ञापन

भारत में टीवी से डिजिटल तक, न्यूज के मामले में लगातार छठे साल NDTV पहली पसंद- रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट

समाचार के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की वीकली रीच की बात करें तो एनडीटीवी सबसे अग्रणी भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरा है. टीवी और डिजिटल दोनों जगह वो पहली पायदान पर कायम है.

भारत में टीवी से डिजिटल तक, न्यूज के मामले में लगातार छठे साल NDTV पहली पसंद- रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट
Reuters Digital News Report 2026
नई दिल्ली:

हर पल बदलती दुनिया में हर बदलाव एक खबर है और मीडिया का काम है अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक उन खबरों को पहुंचाना जिनका उनकी जिंदगी पर सीधा असर होता है. जब जिम्मेदारी इतनी बड़ी हो तो मीडिया से लोग एक ही चीज की उम्मीद करते हैं और वो है प्रामाणिकता. यही प्रामाणिकता किसी मीडिया संस्थान को भरोसेमंद बनाती है और भरोसे की इसी कसौटी पर खरा उतरा है एनडीटीवी. जी हां, रॉयटर्स इंस्टीट्यूट इंडिया की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2026 में भी पिछले छह साल की तरह एनडीटीवी ही सबसे भरोसेमंद न्यूज प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है. चाहे ऑनलाइन न्यूज की बात हो या ऑफलाइन जैसे टीवी, रेडियो, प्रिंट...NDTV न्यूज कैटेगरी की हर विधा में नंबर वन है.

न्यूज के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों में वीकली रीच की बात करें तो एनडीटीवी सबसे अग्रणी ब्रांड बनकर उभरा है. टीवी, रेडियो और प्रिंट सेगमेंट में हर हफ्ते समाचार देखने, पढ़ने और सुनने की बात करें तो एनडीटीवी (24\7 News) 33 फीसदी के साथ पहले पायदान पर है. बीबीसी 28 फीसदी के साथ दूसरे और टाइम्स ऑफ इंडिया 27 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है.  जबकि ऑनलाइन माध्यमों में वीकली रीच की बात करें तो एनडीटीवी ऑनलाइन 29 फीसदी के साथ पहली पायदान पर है. बीबीसी न्यूज दूसरे और इंडिया डॉट कॉम तीसरे स्थान पर है.  

ब्रैंड पर भरोसे को लेकर जनता की राय की बात करें तो भी एनडीटीवी 62 फीसदी के साथ अपनी साख को कायम रखता है. जबकि रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ओवरऑल न्यूज ट्रस्ट की बात करें तो यह 39 फीसदी है और इसमें 4 फीसदी की गिरावट आई है. सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप या ईमेल के जरिये खबरें शेयर करने में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ये 47 फीसदी पर पहुंच गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Hindi, NDTV 24X7, Reuters Institute Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com