विज्ञापन

हमें कॉल-मैसेज कर बुलाया गया... नोएडा के सेक्टर 63 में फिर जमा हुई कर्मचारियों की भीड़

Noida Protest: कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि फैक्ट्री बंद है और उन्हें वापस चले जाना चाहिए. बता दें कि इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है. पुलिस ने वहां इकट्ठा हुई भीड़ को तितर-बितर कर दिया है.

हमें कॉल-मैसेज कर बुलाया गया... नोएडा के सेक्टर 63 में फिर जमा हुई कर्मचारियों की भीड़
नोएडा में फैक्ट्री के बाहर जुटे कर्मचारी.
  • नोएडा में कर्मचारियों की भीड़ एक बार फिर सेक्टर 63 फैक्ट्री के बाहर जुटने लगी
  • कर्मचारियों ने बताया कि उनको मैसेज और कॉल के जरिए ड्यूटी पर आने को कहा गया था
  • पुलिस ने कर्मचारियों की भीड़ को फैक्ट्री के बाहर से तितर-बितर कर दिया
नोएडा:

नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों की भीड़ सेक्टर 63 में जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तिरर-बितर किया. पुलिस फोर्स को देखते ही भीड़ मौके से भागने लगी. उनका कहना है कि वह वहां अपनी मर्जी से नहीं आए बल्कि उनको बुलाया गया है. फैक्ट्री कर्मचारियों ने कहा कि उनको मैसेज और कॉल करके ड्यूटी पर आने को कहा गया था. उन्होंने एनडीटीवी को फोन मैसेज भी दिखाए. हालांकि, फैक्ट्री पहुंचने पर उन्हें वापस जाने को कहा गया.

फैक्ट्री बंद है वापस चले जाओ

कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से भी बात की. पुलिस ने उनसे कहा कि फैक्ट्री बंद है और उन्हें वापस चले जाना चाहिए. बता दें कि इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है. पुलिस ने वहां इकट्ठा हुई भीड़ को तितर-बितर कर दिया है. कर्मचारियों के दौड़ने के वहां से भागने के वीडियो भी सामने आए हैं. वहीं पुलिस एक उत्पात मचाने वाले एक लड़के को पकड़कर अपने साथ ले जाती नजर आ रही है. 

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हुआ विरोध-प्रदर्शन

बता दें कि सोमवार को नोएडा की कई जगहों पर हजारों कर्मचारियों की भीड़ सड़कों पर उतर आई थी. उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था. इन वर्कर्स को सोशल मीडिया के जरिए भड़काया गया था. गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की थी. इस विरोध प्रदर्शन की वजह से कई इलाकों में घंटों तक जाम के हालात रहे. मंगलवार को भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद विभिन्न श्रेणियों के कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन में अंतरिम बढ़ोतरी का निर्देश दिया है, जिसके तहत संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी. अधिकारियों ने कहा कि इस वेतन वृद्धि से सभी श्रेणियों में अधिकतम 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी, जबकि गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कामगारों की मासिक आय में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अंतिम वेतन निर्धारण की प्रक्रिया जल्द गठित किए जाने वाले वेतन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी और सरकार कामगारों के स्वास्थ्य, पेंशन तथा उनके बच्चों की शिक्षा से जुड़े अतिरिक्त कल्याणकारी उपायों पर भी विचार कर रही है. सोमवार को नोएडा में फैक्टरी कामगारों के व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद श्रम मुद्दों की समीक्षा के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने वेतन वृद्धि का फैसला लिया.

ये भी पढें-तो 8 अप्रैल को ही मान जाते मजदूर... क्यों भड़का श्रमिकों का आक्रोश, नोएडा के उद्यमियों ने बताई कहानी

लेखक के बारे में
img
Aaquil Jameel
Senior Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Protest, Noida Protest Latest News, Noida Protest Reason, Noida Sector 63 Factory, Noida Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com