विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2018

नोएडा : न्यूज चैनल की एंकर ने संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से कूदकर जान दी

शुरुआती जांच सामने आया कि  राधिका और उनके ही न्यूज चैनल में एक साथी एंकर से नशे की हालत में कुछ कहासुनी हुई थी

नोएडा : न्यूज चैनल की एंकर ने संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से कूदकर जान दी
प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा: नोएडा  के थाना-49 के सेक्टर-77 में स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से देर रात करीब 3:30 बजे एक युवती की संदिग्ध परिस्थियों में गिरकर मौत हो गई है. मृतका का नाम राधिका कौशिक है और वह एक एक निजी न्यूज चैनल में एंकर थी. राधिका जयपुर की रहने वाली थी. गार्ड की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. शुरुआती जांच सामने आया कि  राधिका और उनके ही न्यूज चैनल में एक साथी एंकर से नशे की हालत में कुछ कहासुनी हुई थी. इसके बाद राधिका ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी.

नोएडा में स्कूल बस का एक्सीडेंट, 12 बच्चे घायल​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Crime News, News Anchor Committed Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com