मुजफ्फरनगर जिले में एक कबाड़ की दुकान में धमाके की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई.
- मुजफ्फरनगर में कबाड़ की दुकान में हुआ धमाका
- धमाके में कबाड़ी समेत 4 लोगों की हुई मौत
- पुलिस और ATS मामले की जांच में जुटे
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक कबाड़ की दुकान में धमाके की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि धमाके में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका सुबह करीब पौने दस बजे हाईप्रोफाइल सिविल लाइंस इलाके की एक कबाड़ की दुकान में हुआ. धमाके की चपेट में आने की वजह से पास से गुजर रहे दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो अन्य लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा. हालांकि अभी धमाके के पीछे की वजह या किस उपकरण से धमाका हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. सेना की एक्सप्लोसिव यूनिट और आतंक निरोधी दस्ता (ATS) मामले की जांच में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली के शकूरपुर में दुकान में एलपीजी सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, मालिक की हालत गंभीर
धमाके के बाद कबाड़ की दुकान में खून से सने क्षत-विक्षत अंग दिखाई दिये. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. मृतकों में कबाड़ी के अलावा अन्य शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस अन्य शवों के शिनाख्त का प्रयास कर रही है. मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंत देव ने बताया कि मौके पर सेना की एक्सप्लोसिव यूनिट और पुलिस की आतंक निरोधी दस्ता (ATS) जांच में जुट गई है. वे पता लगा रहे हैं कि आखिरी धमाका किस वजह से हुआ. हालांकि यह धमाका काफी तेज था.
यह भी पढ़ें : VIDEO: बस के अंदर बैठा था शख्स, बैग से अचानक हो गया धमाका, जानें कैसे
VIDEO: लखनऊ के एक घर में धमाका, दो लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Explosion