- बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में LPG सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ जिससे डिलीवरी बॉय बच गया.
- सिलेंडर में पहले से गैस लीक हो रही थी और डिलीवरी बॉय ने उसे जलते दीया के पास रख दिया था.
- धमाके के समय डिलीवरी बॉय ने तुरंत पीछे हटकर अपनी जान बचाई और गंभीर चोट से बच गया.
लोग अक्सर LPG गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को हल्के में ले लेते हैं. लेकिन एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है. बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में ऐसा ही एक खौफनाक मामला सामने आया, जब सिलेंडर की डिलीवरी करने पहुंचे एक युवक के हाथों से रखे जाते ही सिलेंडर में अचानक आग लग गई और कुछ ही पलों में धमाके के साथ फट गया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद डिलीवरी बॉय की जान बच गई और उसे गंभीर चोट नहीं पहुंची.
जानकारी के अनुसार घर में रहने वाली एक महिला ने घर के दरवाजे की चौखट धोई थी. पूजा-पाठ किया था और वहां तेल का दीया जलाया था. ठीक उसी समय, डिलीवरी बॉय गैस सिलेंडर देने आया. गेट पर जल रहे दीया से अनजान डिलीवरी बॉय ने सिलेंडर, जिसे वह अपने कंधे पर उठाए हुए था, दरवाजे के पास रख दिया. फिर उसने सिलेंडर का कैप खोला. सिलेंडर से पहले से ही गैस लीक हो रही थी. जैसे ही उसे जमीन पर रखा गया, लीक हो रही गैस जल रहे दीया की लौ के संपर्क में आई, जिससे अचानक तेज आग लग गई और फिर जोरदार धमाका हुआ.
जब सिलेंडर से अचानक आग लगी, तो डिलीवरी बॉय ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और तुरंत पीछे हट गया, जिससे एक बड़ी मुसीबत टल गई और पूरी तरह से सुरक्षित रहा और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें : कल का मौसम: दिल्ली में जहरीली हवा, दक्षिण भारत में बारिश का कहर; IMD का 15 राज्यों के लिए अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं