उत्तर-प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
उत्तर-प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने अपने एक ट्वीट में दावा किया कि बीजेपी( BJP) की सरकार में जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिल रही है. तहसील मुख्यालयों को 20 और गांवों में 18 घंटे बिजली की सुचारू आपूर्ति हो रही है. यूपी में सरकार बनने के बाद से बिना भेदभाव के सबको बिजली दी जा रही है. मंत्री के इस दावे की पार्टी के ही वरिष्ठ नेता ने पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि उनके गांव में हकीकत दावे के उलट है, महज तीन घंटे बिजली मिल रही है.
दरअसल ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा-सबको बिजली, पर्याप्त बिजली, निर्बाध बिजली देना @BJP4UP सरकार की प्रतिबद्धता है. हमने सरकार के पहले दिन से बिना भेदभाव प्रदेश के सभी गांवों में 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों में 20 घंटे और जिला मुख्यालयों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है. इस ट्वीट का जवाब देते हुए यूपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने कहा- श्रीकांत शर्मा जी... जिलों में बिजली अफसर जनता की नही सुनते हैं. मैं काशी से देर रात 1 बजे अपने गांव आजमगढ़ पहुंचा. जो शहर से बिल्कुल सटा हुआ है. सिर्फ 3 घंटे बिजली मेरे सामने रही है आये दिन यही हाल रहता है. अभी शाम का वक्त है बिजली गायब है...

बीजेपी नेता के ट्वीट का डॉ. विवेक सिंह नामक सोशल मीडिया यूजर ने भी समर्थन करते हुए लिखा-बिजली विभाग के अफसर तो दूर लाइनमैन तक बिना सुविधा शुल्क के बिजली का बिल बनाने को तैयार नहीं है. यह स्थिति लखनऊ की है अन्य जिलों और गांव में क्या होगा उसका तो भगवान ही मालिक है.. शाहिद महमूद ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा-यही हाल सभी जगह का है , मै भी जनपद बलरामपुर उतरौला का रहने वाला हूं हमारे गांव में और आस पड़ोस के गांव में भी बिजली का यही हाल है?
वीडियो- यूपी : बिजली विभाग घाटे में, सरकारी विभागों और मंत्रियों पर 10 हजार करोड़ बकाया

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के दावे पर बीजेपी नेता आईपी सिंह का ट्वीट
बीजेपी नेता के ट्वीट का डॉ. विवेक सिंह नामक सोशल मीडिया यूजर ने भी समर्थन करते हुए लिखा-बिजली विभाग के अफसर तो दूर लाइनमैन तक बिना सुविधा शुल्क के बिजली का बिल बनाने को तैयार नहीं है. यह स्थिति लखनऊ की है अन्य जिलों और गांव में क्या होगा उसका तो भगवान ही मालिक है.. शाहिद महमूद ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा-यही हाल सभी जगह का है , मै भी जनपद बलरामपुर उतरौला का रहने वाला हूं हमारे गांव में और आस पड़ोस के गांव में भी बिजली का यही हाल है?
वीडियो- यूपी : बिजली विभाग घाटे में, सरकारी विभागों और मंत्रियों पर 10 हजार करोड़ बकाया
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shrikant Sharma, Power Minister Shrikant Sharma, Bjp Leader IP Singh