श्रीकांत त्यागी मामले पर अब त्यागी समाज और बीजेपी सांसद महेश शर्मा के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सांसद महेश शर्मा के खिलाफ त्यागी समाज ने महापंचायत का ऐलान किया है. उधर महेश शर्मा ने भी सफाई देते कहा है कि त्यागी समाज के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं किया है, लेकिन कुछ लोग बिना वजह इस विवाद को खड़ा कर रहे हैं. राम त्यागी और सांसद महेश शर्मा के बीच का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें त्यागी समाज के नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'अबकी भाजपा का इलाज कर देंगे.'
श्रीकांत त्यागी के मामले पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा को खरी खरी सुनाने वाले त्यागी समाज से आते हैं. पश्चिमी उप्र में अब सांसद के खिलाफ त्यागी समाज एक बड़ी महापंचायत करने जा रहा है. त्यागी समाज के कुछ लोगों का आरोप है कि महेश शर्मा ने जानबूझ त्यागी समाज को बदनाम करने की कोशिश की है. मांगेराम त्यागी ने पूरे मामले पर कहा है कि कल बात हुई थी उसी का ऑडियो वायरल हुआ है. बीजेपी ने ऐसे ऐसे सांसद हमारे बीच भेजे जो त्यागियों को गुंडा बदमाश बोल रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं बीजेपी के सांसद खुद हाली बाज और गुंडा हैं, अबकी बार इनका बुलडोजर चलेगा तो हमारी उंगली चलेगी वोट मशीन पर.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी सांसद ने एक पत्र जारी कर सफाई दी है, उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर बीजेपी के उच्च स्तरीय नेताओं के कहने पर मैं सोसायटी में गया था. दूसरे दिन बीजेपी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का फोन आया कि सोसायटी में 15 लोग घुस आए हैं. वहां काफी भीड़ थी इसके बाद मैंने प्रमुख गृह सचिव अवनीश अवस्थी को फोन किया.फिर पुलिस कमिश्नर, डीएम व विधायक पंकज सिंह पहुंचे. लेकिन कुछ लोग ये फैला रहे हैं कि मैंने एक समाज विशेष के खिलाफ बोला है.मैंने हमेशा त्यागी समाज का सम्मान किया है इस तरह कुछ जानबूझकर पार्टी और मेरी छवि खराब कर रहे हैं.
- "मेरा नैतिक कर्तव्य है कि..." : विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने बताया, रूस से क्यों तेल खरीद रहा भारत
- अब परिभाषित करना होगा फ्री बी क्या है, हम करेंगे : सुप्रीम कोर्ट
- 200 करोड़ उगाही केस : ED की चार्जशीट में महाठग सुकेश के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी आरोपी
बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर शुरू हुआ विवाद, CM Nitish Kumar ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं