विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2019

मंदबुध्दि युवकों और महिला को को बच्चा चोर समझ कर पीटा, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर के सिमौली गांव में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने तीन मंदबुध्दि युवको की बुरी तरह से पिटाई कर दी.

मंदबुध्दि युवकों और महिला को को बच्चा चोर समझ कर पीटा, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर के सिमौली गांव में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने तीन मंदबुध्दि युवको की बुरी तरह से पिटाई कर दी. वहीं सहारनपुर में बच्चा चोर होने के शक में एक महिला की पिटाई कर दी गयी है. कानपुर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में इन मंदबुध्दि युवको की पहचान अभी तक नही हो पायी है. पुलिस ने इस मामले में करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें से सात लोगों की पहचान हो गयी है. पुलिस इन लोगों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि बताया कि यह तीनों फटे पुराने कपड़े पहन कर गांव में घूम रहे थे तभी लोगों ने इन्हें बच्चा चोर समझ कर इनकी पिटाई कर दी लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इन तीनो को बचा लिया. 

नृपेंद्र मिश्रा को बनाया जा सकता है जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रदुयमन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और ऐसे लोगो को कतई बख्शा नही जायेगा. शीघ्र ही इन्हें गिरफतार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर सहारनपुर जिले मे थाना मण्डी के अन्तर्गत बच्चा चोरी के शक मे एक भिक्षु महिला की पिटाई और अभद्रता करने का मामला सामने आया है और इस संबंध में छह लोगों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. 

उत्तर प्रदेश में एक ही परिवार में सामने आए 4 पोलियो के मामले, जानें पोलियो की रोकथाम के तरीके

शहर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि थाना मण्डी क्षेत्र के कमेला कालोनी में बच्चा चुराने के शक में क्षेत्रवासियो ने महिला की पिटाई कर दी और उसके साथ अभद्रता की थी और यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भटनागर ने बताया कि इस मामले में मामले में 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है जिनमे से 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 14 अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस दबिश दे रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Thief, Child Thief UP, UP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com