विज्ञापन

गाजियाबाद: बकरीद पर पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर अशद ने सूर्या को घोंप दिया चाकू, मौत 

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन पार्टी के बहाने बुलाकर युवक सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश के चलते हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. गंभीर रूप से घायल सूर्या ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

गाजियाबाद: बकरीद पर पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर अशद ने सूर्या को घोंप दिया चाकू, मौत 

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन जो हुआ, उसने पूरे शहर को झकझोर दिया. एक युवक को पार्टी के बहाने घर बुलाया गया और फिर पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर दिया गया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे खोड़ा थाना क्षेत्र की शर्मा डेरी वाली गली में हुई. शिकायतकर्ता विनीत राजपूत ने बताया कि उनका भाई सूर्या अपने दोस्त आयुष के साथ जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात अशद से हुई. पहले कहा गया कि आरोपी ने उसे बकरीद पर पार्टी के बहाने बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि करीब 8 महीने पहले दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था. इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने हमला कर दिया. बहस के दौरान अशद ने गाली-गलौज करते हुए सूर्या पर अचानक चाकू से कई वार कर दिए, जिनमें सबसे गंभीर चोट पेट में लगी.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घायल सूर्या को तुरंत नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत बेहद नाजुक थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है.

घटना के बाद इलाके में तनाव

इस घटना के बाद खोड़ा इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. जैसे ही खबर फैली, स्थानीय लोग और कुछ संगठनों के लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा भी हुआ. पुलिस को हालात संभालने के लिए मौके पर भारी बल तैनात करना पड़ा.

सूर्या की मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके बेटे की हत्या की गई, वैसे ही आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए. परिवार ने एनकाउंटर तक की मांग उठाई है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अस्पताल पर भी उठे सवाल

इस बीच मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मौत के बाद अस्पताल ने स्थिति स्पष्ट नहीं की और शव देने के बदले पैसे मांगने की बात सामने आई है. इस आरोप के बाद मामले में एक नया विवाद भी जुड़ गया है. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में अभी भी एहतियात बरती जा रही है. 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक शर्मा
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Murder Case, Bakrid Incident Ghaziabad, Khoda Stabbing Case, UP Crime News Today, Ghaziabad Stabbing Incident, Surya Murder Ghaziabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com