Mathura SPY Meera Prajapati: गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के शक में मथुरा की 30 साल की मीरा प्रजापति को गिरफ्तार किया है. वह शहर में ई-रिक्शा चलाकर जासूरी करती थी, जिससे उस पर किसी को शक नहीं होता है. वह अपने बच्चों के साथ शहर के औरंगाबाद स्थित महादेव नगर बघेल मोहल्ला में पति से अलग रहती थी. इससे पहले वह हथियार तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुकी है.
जानकारी के अनुसार, जासूसी के आरोप में पकड़ी गई मीरा प्रजापति को लोग हरिया के नाम से भी जानते हैं. वह पिछले कई महीनों से मथुरा के टेक चौराहे से रिफाइनरी तक ई-रिक्शा चला रही थी. इस मार्ग को नगर निगम का 9 नंबर रूट कहा जाता है. इस रूट पर कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं, जिनमें जिलाधिकारी कार्यालय, अन्य बड़े सरकारी दफ्तर, आर्मी के स्ट्राइक-1 का मुख्यालय और मथुरा रिफाइनरी भी शामिल हैं.

गिरफ्तारी के दौरान की तस्वीर.
फोटो खींचकर पाकिस्तान भेज
गाजियाबाद पुलिस ने 22 मार्च को मीरा के साथ बिहार के नौशाद और एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया था. पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा संवेदनशील स्थानों के फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई है, इसके बदले उन्हें 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे.

आरोपी मीरा प्रजापति के घर में लगा ताला.
पति से अलग रहती है आरोपी महिला
मीरा की दो छोटी बेटियां हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद दोनों बच्चियां उसके भाई के घर रह रही हैं. पड़ोसियों ने बताया कि मीरा पिछले एक साल से इसी घर में रह रही थी, अब उसके घर में ताला लगा हुआ है. बताया गया कि मीरा का पति हलवाई हैं, दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं है. इस कारण दोनों अलग रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं