(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- आंचल की शादी डेढ़ साल पहले सूरजपुर कस्बा में रहने वाले रवि के साथ हुई थी.
- गुरुवार सुबह आंचल अपने घर में फंदे से लटकी मिली.
- पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.
नोएडा:
नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से एक महिला का घर में फांसी लगाने का मामला सामने आया है. सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने गुरुवार को सुबह फांसी लगा कर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. 23 वर्षीय महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि दिल्ली के घड़ौली गांव निवासी आंचल की शादी डेढ़ साल पहले सूरजपुर कस्बा में रहने वाले रवि के साथ हुई थी. गुरुवार सुबह आंचल अपने घर में फंदे से लटकी मिली.
महिला के ससुराल वालों ने गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें : बांदा में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. साथ ही ये भी कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है.
VIDEOS : मध्य प्रदेश में एक और किसान ने लगाई फांसी
उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Women Committed Suicide, Dowry