विज्ञापन

'मेरी गलती से सब खत्म हो गया, अब जीने का मन नहीं', लिख महिला ने दी जान; पिता का दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में सुकृति यादव नामक एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी. सुकृति के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि मौके से मिले सुसाइड नोट से कुछ और कहानी निकलकर सामने आई.

'मेरी गलती से सब खत्म हो गया, अब जीने का मन नहीं', लिख महिला ने दी जान; पिता का दहेज हत्या का आरोप
मृतका सुकृति यादव की फाइल फोटो और उनके पिता.
NDTV
  • भरतपुर जिले की सुकृति यादव ने शादी के दस महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट मिला है.
  • सुसाइड नोट में सुकृति ने अपने पति पर शक जताते हुए अपनी गलती मानते हुए जीवन खत्म करने की बात कही.
  • सुकृति के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए लगातार प्रताड़ना और मांग का उल्लेख किया.
भरतपुर:

"मैंने जिंदगी जीनी चाही. आपके साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी भी. आज तक का मेरे लिए आपका प्यार और आपके लिए मेरा प्यार बहुत सारा था यार. पर अब जब मेरी गलती की वजह से सब खत्म हो चुका है तो सच में अब मन नहीं है मेरा जीने का. इस बात के लिए आप दोषी नहीं हो. मैंने खुद से ही सब खराब कर दिया... 10 महीने पहले शादी के बंधन में बंधने वाली एक महिला ने सुसाइड नोट में ये सब बातें लिखकर जान दे दी. मामला राजस्थान के भरतपुर जिले से सामने आया है. जहां मथुरा गेट थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में सुकृति यादव ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. 

10 महीने पहले प्रशांत यादव से हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार सुकृति की 10 महीने पहले भरतपुर के प्रशांत यादव के साथ शादी हुई थी. दोनों साथ में राजी-खुशी रह रहे थे. लेकिन बीती रात सुकृति ने फंदे लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद प्रशांत के परिजन फरार हैं. दूसरी ओर सुकृति के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि सुसाइड नोट से कुछ और कहानी निकल रही है. 

एक शक ने सब बर्बाद कर दिया... दो पन्नों का सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार सुकृति के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उसने लिखा- खुद को माफ नहीं कर पा रही यार, इसलिए अब जा रही हूं. सब छोड़कर बस यही अच्छा था. आपका और मेरा सफर बहुत अच्छा रहा. यार कितनी खुश थी मैं. आपसे एक शक ने सब बर्बाद कर दिया. कितने अच्छे दोस्त बन गये थे हम दोनों. सब मेरी वजह से खराब हो गया. आई लव यू यार. खुश रहना प्लीज हमेशा. वैसे कंगाली लेकर आई थी आपके जीवन में और आपकी खुशियां लेकर जा रही हूं सही बोला था आपने.. 

पुलिस बोलीं- मामले की छानबीन करवाई जा रही

मामले में IPS एवं सीओ सिटी आसमा वासवानी का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी. मौके पर जाकर शव को फंदे से उतरवाया और जैसे मोर्चरी में शिफ्ट किया गया. उसकी पोस्टमार्टम करवाई जा रही है. एफएसएल टीम भी सबूत जुटा रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

हालांकि मृतका के पिता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इधर सुकृति के पिता राजेश कुमार ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. राजेश ने कहा कि बेटी से लगातार स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी, पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाता था. 

पिता बोले- रात में फोन आया, बेटी को मार दिया

मृतका के पिता राजेश द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार कि 29 सितम्बर 2026 रात 11 बजकर 53 मिनट पर पर फोन आया कि सुकृति को मार दिया गया है. मैं तुरन्त उसके घर जा रहा था कि रास्ते में अस्पताल ले जाते हुए मिले, रास्ते में मिलने पर कहा कि साथ आ जाओ, पहले अरोड़ा हॉस्पिटल ले गये, उसके बाद RBM अस्पताल भरतपुर ले गए. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharatpur, Bharatpur Crime, Bharatpur Suicide Case, Dowry Murder, Dowry Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com