विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

दूल्हे की दाढ़ी की वजह से नहीं हो पाई शादी, यूपी के सीतापुर का अजीबोगरीब मामला

शनिवार को एक बारात हरदोई के मिहीपुर से पिसावां पहुंची थी. सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन जैसे ही लड़की वालों की नजर दूल्हे की दाढ़ी पर पड़ी तो विवाद शुरू हो गया और बारात बिना दूल्हन के ही वापल चले गई.

विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के परिवार वालों को बारात वापस ले जानी पड़ी.
सीतापुर:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के पिसावां थाना इलाके एक गांव से काफी अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें दूल्हे की दाढ़ी की वजह से दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. विवाद इतना बढ़ा की वर पक्ष को बिना दुल्हन को लिए ही बारात को वापस ले जाना पड़ा. शनिवार 7 जून को हरदोई के मिहीपुर से पिसावां एक बारात आई थी. शाम तक सब कुछ सही चल रहा था, वर पक्ष के लोग बारात में नाचते गाते लड़की के घर पर पहुंचे थे. जब वधु पक्ष की नजर लड़के की दाढ़ी पर पड़ी तो उन्होंने आपत्ति जताई और उनमें आपस में इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि लड़के पक्ष को बारात को वापस ले जाना पड़ा. वहीं दूल्हे ने बताया कि लड़की वालों ने दाढ़ी को मुद्दा बना दिया. जिसके चलते जमकर बवाल किया गया. दूल्हे के परिवार वालों को बारात वापस ले जानी पड़ी. देखते ही देखते शादी के घर में सन्नाट छा गया.

इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है वीरेंद्र सिंह तोमर,  थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से थाने में शिकायत नहीं आई  है. तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में दुल्हन के परिवार वालों की और से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marriage, Groom Beard, UP News, Marriage Up Groom Beard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com