विज्ञापन

लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला गिरफ्तार, घटना में हुई थी 1 की मौत, 5 हुए थे घायल

पुलिस आयुक्त (कृष्णा नगर) रजनीश वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल कार के चालक को गिरफ्तार किया गया है. लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला गिरफ्तार,  घटना में हुई थी 1 की मौत, 5 हुए थे घायल
  • लखनऊ में एक अज्ञात कार ने ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी जिससे छह साल के बच्चे की मौत हुई.
  • हादसे में अरमान, अवध बिहारी, साधना वर्मा, मीना और दीक्षांत पटेल घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
  • गंभीर रूप से घायल दीक्षांत पटेल को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

लखनऊ के बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात कार ने ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी. इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.  पुलिस के मुताबिक, बंथरा थाने को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में पता चला है कि एक अज्ञात कार ने एक ऑटो रिक्शा और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी.

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बताया कि घायलों की पहचान अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60) और दीक्षांत पटेल (छह) के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दीक्षांत की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णा नगर) रजनीश वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल कार के चालक को गिरफ्तार किया गया है. लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 21 साल का 12वीं कक्षा का छात्र है. वह और उसके चार दोस्त कार में थे और वे एक समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है और उसने अपने दोस्त से एक दिन के लिए कार उधार ली थी. उसने कहा कि ब्रेक और एक्सेलरेटर में कुछ ‘‘भ्रम'' हुआ और एक टायर फट गया, जिससे कार ऑटोरिक्शा से टकरा गई. उन्होंने कहा कि आरोपी के दावों की पुष्टि की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, महिलाओं और बच्चों को रौंदा, CCTV सामने आया

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Road Accident, Lucknow Car Accident, Lucknow Hit And Run Case, Lucknow Car Accident CCTV, Lucknow Car Accident Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com