विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

उत्तर प्रदेश : 5वीं शादी के लिए पैसे न देने पर कर दी पिता की हत्या

शोक चार शादियां कर चुका था, लेकिन शराब की लत के चलते कोई शादी सफल नहीं हुई. अब वह पांचवीं शादी करना चाह रहा था,

उत्तर प्रदेश : 5वीं शादी के लिए पैसे न देने पर कर दी पिता की हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की घटना
  • आरोपी चार शादी पहले ही कर चुका है
  • पिता से मांग रहा था 5 वीं शादी के पैसे
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांचवीं शादी के लिए पैसे न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है.  पुलिस के मुताबिक, संदना इलाके के देवरी खुर्द गांव निवासी इंदल (70) का सोमवार शाम अपने छोटे बेटे अशोक से विवाद हुआ था. अशोक चार शादियां कर चुका था, लेकिन शराब की लत के चलते कोई शादी सफल नहीं हुई. अब वह पांचवीं शादी करना चाह रहा था, जिसके लिए उसने सोमवार की शाम पिता से पैसे मांगे, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

मामले की सूचना पुलिस को फोन पर दी गई. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, अशोक घर से भाग निकला था. उस समय मामला शांत हो गया. लेकिन तीन जुलाई की देर रात अशोक शराब के नशे में घर लौटा और पिता से फिर झगड़ने लगा.  विरोध करने पर उसने भाई रमेश और उसकी पत्नी रेशमी की पिटाई कर दी.  फिर घर में रखी लोहे की रॉड से पिता के सीने और गले पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.   मौके पर पहुंचे एसपी मृगेंद्र सिंह ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Crime News, Sitapur News, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com