उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिला तीर्थयात्रियों के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ सोशल मीडिया मंच पर कुंभ मेले में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो अपलोड कर रहे थे, जो उनकी निजता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है. इसके बाद कोतवाली कुंभ मेला थाने में मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्यवाही शुरू की गई.
बयान में कहा गया है कि पहली बार, 17 फरवरी को महिला तीर्थयात्रियों के अनुचित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक ‘इंस्टाग्राम' अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकाउंट संचालक की पहचान के लिए मेटा से जानकारी मांगी है और विवरण प्राप्त होने के बाद गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक इसके अलावा 19 फरवरी को दर्ज दूसरे मामले में एक ‘टेलीग्राम' चैनल को विभिन्न कीमतों पर बिक्री के लिए ऐसे ही वीडियो पेश करते हुए पाया गया और चैनल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है तथा जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं