- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भोपाल की 'ट्विशा शर्मा' जैसा मामला सुर्खियों में हैं.
- ठाकुरगंज में 29 साल की श्वेता सिंह की संदिग्ध मौत हो गई. उसकी शादी महज 6 महीने पहले हुई थी.
- परिजनों का आरोप है कि श्वेता को 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.
लखनऊ के श्वेता सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है. पुलिस आरोपी पति भूपेंद्र सिंह और ससुर कौशलेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उधर, श्वेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैगिंग (फांसी से होना) आई है. श्वेता सिंह की सुसाइट को लेकर NDTV ने उसकी बहन कोमल और ज्योति से बात की, उन्होंने श्वेता के पति भूपेंद्र और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कोमल ने कहा- 'भूपेंद्र श्वेता की 24 घंटे निगरानी करता था. उसे मायके नहीं आने देता था, वह चाहता था कि श्वेता अपने परिवार से पूरी तरह कट जाए. वे लोग उससे कहते थे कि तुम मेरे बेटे के पैर की धूल भी नहीं हो'
तुम मेरे बेटे के पैर की धूल भी नहीं हो
श्वेता की बहन कोमल और ज्योति ने एनडीटीवी को बताया कि शादी के दूसरे महीने से ही श्वेता के ससुराल वालों ने उसे बात-बात पर कोसना शुरू कर दिया था. श्वेता की सास उसे हमेशा ताने मारती और भला-बुरा कहती रहती थीं. उसके सास ससुर का मानना था कि श्वेता उनके बेटे भूपेंद्र के पैर की धूल तक नहीं है, यह कहर वे उसे प्रताड़ित करती थीं.

Shweta Singh Suicide Case: आरोपी पति भूपेंद्र सिंह और ससुर से पूछताछ कर रही पुलिस.
विदाई पर पैर पकड़ गिड़गिड़ाए थे पिता, वो खींच कर ले गया
श्वेता की दोनों बहनों के अनुसार, शादी के बाद विदाई वाले दिन ही ससुराल वालों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था. भूपेंद्र और उसके पिता दोनों ने 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गांड़ी की मांग कर दी. कहने लगे हमें तुरंत चाहिए. औकात से बढ़कर शादी करने के बाद हमारे पास देने को कुछ और नहीं बचा था. यह बात कहते हुए पिता उनके सामने गिड़गिड़ाए, भूपेंद्र के पैर पकड़े और हाथ जोड़े, लेकिन उसने उफ तक नहीं की. विदाई के समय उसने श्वेता को खींचते हुए कार में बैठाया और चला गया, हमे लोगों को उससे मिलने तक नहीं दिया था.
ननद स्टेटस लगाकर बनाती थी तमाशा
जॉब छुड़ाकर बनाया हाउसवाइफ और नरक कर दी जिंदगी
परिजनों के अनुसार, श्वेता एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड डिपार्टमेंट में काम करती थी. लेकिन, शादी तय होते ही भूपेंद्र और ससुराल वालों ने उसकी नौकरी छुड़वा दी. उन्होंने झूठा आश्वासन देकर कहा कि शादी के कुछ महीनों बाद कर लेना. लेकिन, श्वेता को कहां पता था कि उसके ससुराल वाले उसे फुल टाइम हाउसवाइफ बनाकर रखना चाहते हैं. इसके लिए भी घर में अक्सर विवाद होता था.

Lucknow Shweta Singh Case Update: मायके पक्ष का आरोप दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या.
पिता का दर्द- एक स्कार्पियों के लिए बेटी को मार डाला
श्वेता की मौत के बाद उसके परिजनों ने लखनऊ पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया. उनका आरोप है कि उनकी बेटी कभी इतनी कमजोर नहीं हो सकती कि आत्महत्या कर ले, यह एक प्री प्लान मर्डर है़, इसका सच सामने आना चाहिए. इन लोगों (ससुराल वालों) ने उसे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के लिए मार डाला. मैंने अपनी औकात से बढ़कर शादी में खर्च किया था.
ये खबरें भी पढ़ें...
IPS संजीव की जिस नाबालिग बेटी ने जान दी, उसे 16 साल पहले लिया था गोद, हर एंगल खंगाल रही पुलिस
निक्की भाटी केस में समझौता...बच्चों के नाम संपत्ति, बहन कंचन जाएगी ससुराल, जानें कैसे सुलझा ये मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं