विज्ञापन

लखनऊ: जमीन विवाद में कराई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 5 लाख रुपये की दी थी सुपारी, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

शूटर ने महज 5 सेकंड के भीतर प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह पर बेहद करीब से तीन राउंड फायरिंग की थी. एक गोली उनके सिर के पास लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े. मौके मौजूद संदीप सिंह के ड्राइवर ने उन्हें जख्मी हालत में तुरंत एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

लखनऊ: जमीन विवाद में कराई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 5 लाख रुपये की दी थी सुपारी, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड मामले में एसटीएफ ने मास्टरमाइंड दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुरर्कबीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दिनेश ने प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या जमीनी विवाद को लेकर कराई थी. इसके लिए उसने दो शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी. बता दें कि संदीप की दिनदहाड़े तीन गोलियां मारकर उनके ही ऑफिस के सामने हत्या कर दी गई थी. इस पूरे हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.

जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार हत्यारोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रॉपर्टी की रंजिश के चलते दिनेश ने ड्राइबर मुरर्कबीन के साथ मिलकर संदीप की हत्या की साजिश रची थी. इसके लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. दरअसल, दिनेश कुमार यादव और संदीप सिंह में संविदा की एक जमीन को लेकर विवाद था. इसी विवाद को लेकर संदीप सिंह ने दिनेश यादव के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था और कई शिकायतें भी की थी. इन्हीं चीजों से आहत होकर दिनेश यादव संदीप सिंह को रास्ते से हटाना चाहता था. 

 ड्राइबर के साथ मिलकर रची थी साजिश

इसी रंजिश को लेकर दिनेश ने ड्राइबर मुरर्कबीन के साथ मिलकर संदीप की हत्या की साजिश रची. इसके बाद उसने अपने ड्राइवर के जरिए बाहर के दो शूटर को संदीप सिंह की हत्या करने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी. वहीं दोनों शूटर के लखनऊ में रुकने, रहने और खाने का इंतजाम दिनेश के ड्राइवर मुकर्रबीन ने किया था. 

अमीनाबाद से खरीदी थी अपाची बाइक

मुकर्रबीन ने अमीनाबाद से सेकंडहैंड अपाचे गाड़ी खरीदी और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शूटर्स को दे दी. पहले मुकर्रबीन ने संदीप सिंह की रेकी की, उसके बाद सारी जानकारी शूटर को दी... फिर दोनों शूटरों ने अपने हिसाब से संदीप सिंह के आने-जाने के समय की रेकी की. इसके बाद संदीप सिंह के प्रतिद्वंद्वी प्रॉपर्टी कारोबारी दिनेश यादव ने शूटर्स को 27 तारीख को घटना को अंजाम देने को कहा.

पुलिस के मुताबिक, दिनेश यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. लखनऊ अंबेडकर नगर और काकोरी में दिनेश कुमार यादव पर कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े 5 सेकेंड में मारी 3 गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, Property Dealer Murdered, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com