विज्ञापन

'24 घंटे में एक VVIP की हत्या और फिर राम मंदिर बूम', UP डायल 112 हेड क्वॉर्टर को मिली धमकी से हड़कंप 

Threat Message: यूपी डायल 112 मुख्यालय को शाम 5 बजे रिसीज हुआ धमकी भरा मैसेज अज्ञात नंबर से भेजा गया था. मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि, 24 घंटे में एक VVIP की हत्या और अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा.

'24 घंटे में एक VVIP की हत्या और फिर राम मंदिर बूम', UP डायल 112 हेड क्वॉर्टर को मिली धमकी से हड़कंप 
UP DIAL 112 HEADQUARTERS RECEIVES THREAT MESSAGE

UP Dial 112 Headquarters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में UP 112 मुख्यालय में सोमवार शाम को आए धमकी भरे एक मैसेज से उस समय हड़कंप मच गया जब धमकी में 24 घंटे में एक VVIP की हत्या करने और राम मंदिर को बम से उड़ाने का संदेश मिला. धमकी भरा मैसेज किसी अज्ञात नंबर से भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है..

यूपी डायल 112 मुख्यालय को शाम 5 बजे रिसीज हुआ धमकी भरा मैसेज अज्ञात नंबर से भेजा गया था. मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि, 24 घंटे में एक VVIP की हत्या और अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

शाम 5 बजे व्हाट्सएप डेस्क पर अज्ञात नंबर से आया मैसेज

मामले की पड़ताल में जुटी डायल 112 पुलिस के अनुसार शाम 5 बजे के करीब मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम (व्हाट्सएप डेस्क) पर एक अज्ञात नंबर से एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें 24 घंटे में VVIP की हत्या और अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी की बात लिखी थी. धमकी की सूचना तुरंत एडीजी एलओ , सुरक्षा मुख्यालय और ATS को भी मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई.

धमकी मैसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित 

रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध नंबर के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. बताया जा रहा है कि धमकी मैसेज रिसीव होने के बाद अयोध्या और राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दी गई है. धमकी मैसेज की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां द्वारा भी निगरानी बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है धमकी देने वाले शख्स को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-.किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

लेखक के बारे में
img
Vivek Shahi
लखनऊ में स्ट्रिंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ucknow News, Up Crime, Up Dial 112 Headquarters, Receives Threat Msg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com