विज्ञापन

Lucknow: हाथ-पैर बांधे, 44 साल की बहू ने प्रेमी संग मिलकर घोंटा सास का गला, अवैध संबंध के खिलाफ थी, कई बार पकड़ा था 

Lucknow Murder Case: आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सास रंजना उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी, इससे तंग आकर उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई. पति और बेटे के जाने के बाद घर में लगे सीसीटीवी बंद किए और फिर सास निर्मला के हाथ पैर बांधकर उनका गला दबाकर मार डाला. 

Lucknow: हाथ-पैर बांधे, 44 साल की बहू ने प्रेमी संग मिलकर घोंटा सास का गला, अवैध संबंध के खिलाफ थी, कई बार पकड़ा था 
UP Crime News: आरोपी बहू रंजना और सास निर्मला पोता-पोती के साथ.

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 65 साल की बुजुर्ग महिला की उसी के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई. यह घटना लखनऊ महानगर थाना के निशातगंज इलाके की गली नंबर 2 की है. जहां रहने वाली निर्मला देवी को उनकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से मार दिया गया. उनके दोनों हाथ बांधे हुए थे, ताकि गला दबाते समय वह विरोध न कर पाए. निर्मला अपने बेटे त्रिदेश और बहू रंजना (44) के साथ रहती थीं. घटना के समय त्रिदेश की बेटी मामा के घर उन्नाव गई थी. घर पर उनकी दूसरी बेटी शनवी वर्मा (2) और बेटा आदित्य वर्मा (14) था.  

पुलिस के अनुसार, साल 1998 से 65 साल की निर्मला देवी निशातगंज के गली नंबर 2 में रह रही थीं. उनके पति राजाराम सचिवालय में कर्मचारी थे, जिनका निधन हो चुका है. निर्मला के दो मंजिला मकान में ऊपर किराएदार रहते थे और नीचे वे खुद अपने परिवार बेटा, बहू और पोता-पोती के साथ रहती थीं. उनका बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा पर किला पावर हाउस में तैनाती है.

पोते ने दादी को बेसुध देखा 

बेटा त्रिदेश जॉब पर गया था. बहु रंजना और पोता आदित्य और छोटी बेटी सान्वी घर पर थी. सबसे बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी. पोता डिलीवरी बॉय का काम करता है, वो डिलीवरी देने गया था. जब वह वापस लौटा तो घर पर कोई नहीं मिला, अंदर पहुंचकर वह दंग रह गया. उसकी दादी के हाथ-पैर बंधे थे और वे  अचेत अवस्था में पड़ी थीं. उसने तुरंत अपने किराएदार पिंटू मौर्य को आवाज दी, वो नीचे आया तो त्रिदेश को कॉल किया. इसके बाद डायल 112 को सूचना दी, इस दौरान बहू रंजना भी आ गई. पुलिस को रंजना के हाव भाव ठीक नहीं लगे, ऐसे में पुलिस को उस पर शक हुआ.

निर्मला देवी की पोता-पोती के साथ तस्वीर.

निर्मला देवी की पोता-पोती के साथ तस्वीर.

घर में लगा CCTV दो घंटे बंद था 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे CCTV चेक किए तो वह घटना के दौरान बंद मिले. इसके बाद आसपास के CCTV खंगालना शुरू किया, जिसमें किराएदार राजन शर्मा जाते हुए दिखाई दिया. इसके बाद घर के कैमरे भी ऑन हो गए. CCTV की जांच के बाद यह साफ हो गया था कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति घर में नहीं गया. ऐसे में पुलिस का शक और पुख्ता हुआ कि आरोपी कोई करीबी ही है. 

बहू के अवैध संबंध में बाधा बन रही थी सास 

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बहू रंजना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इस दौरान सामने आया कि किराएदार राजन के त्रिदेश की पत्नी रंजना के साथ अवैध संबंध थे. सास और परिवार के अन्य लोगों ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. इसे लेकर परिवार में झगड़ा भी हुआ, लेकिन रंजना ने राजन से मिलना बंद नहीं किया. पति और बेटे के काम पर जाने के बाद बुजुर्ग महिला निर्मला ही घर में बचती थी, जो अक्सर बहू के अवैध संबंध का विरोध करती थी. ऐसे में बहू रंजना ने प्रेमी राजन के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी.  

प्रेमी राजन को देखते ही झपटा पुलिस डॉग

मामले की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौजूद थे. डॉग को घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास ले जाया गया तो वह सूंघते हुए सीधे घर से कुछ दूरी पर खड़े राजन के पास पहुंचा और उस पर झपट पड़ा. इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा, जहां पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस सास की हत्या की आरोपी बहू को भी हिरासत में ले लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सास रंजना उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी, इससे तंग आकर उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई. पति और बेटे के जाने के बाद घर में लगे सीसीटीवी बंद किए और फिर सास निर्मला के हाथ पैर बांधकर उनका गला दबाकर मार डाला. 
 

लेखक के बारे में
img
Vivek Shahi
लखनऊ में स्ट्रिंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News,  Lucknow News Today, Up News, Up News Today,  Uttar Pradesh Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com