- मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है.
- महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए.
- लखनऊ के आशियाना थाने में BNS धारा 69 और 351 में FIR दर्ज की गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कैफ पर एक तलाकशुदा महिला ने कैफ पर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि मोहम्मद कैफ ने उससे शादी का वादा किया था. शादी का भरोसा मिलने के बाद उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी. महिला के मुताबिक, जब भी वह कैफ से शादी की बात करती, वह उसे मिलने के लिए बुलाता और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष से मारपीट, दरोगा सस्पेंड; वायरल वीडियो के बाद जांच के आदेश
2020 में हुई थी दोनों की मुलाकात
महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि 2020 में इंस्टाग्राम पर उसकी और कैफ की पहली बार बातचीत हुई थी. रिश्ते में आने से पहले, उसने कैफ को बताया था कि वो तलाकशुदा है और एक बेटा है. महिला के मुताबिक, कैफ ने कहा कि उन्हें उनके अतीत या बच्चे से कोई दिक्कत नहीं है.
महिला के मुताबिक, मुलाकात मोहम्मद कैफ से हुई और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई. इसके बाद, दोनों की मुलाकात होने लगी. कैफ ने उससे शादी करने के बारे में कहा. पीड़िता ने बताया कि मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सारी बातें जानने के बाद भी मोहम्मद कैफ ने कहा कि वह शादी करने को तैयार हैं. महिला ने दावा किया कि कैफ ने उससे कहा था कि IPL ऑक्शन के बाद वे शादी कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: बचपन के प्यार के लिए ससुराल से भागी पत्नी, PRD जवान पति ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं