- मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलंबन के बाद विभागीय कार्रवाई होगी
- होटल लेवाना में सोमवार को आग लगने से चार लोगों की मौत हुई थी
- होटल मालिक और महाप्रबंधक के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का केस
लखनऊ के लेवाना होटल (Levana Hotel) अग्निकांड पर एक उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रथम दृष्टया अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले 19 अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इनमें कई सेवानिवृत्त भी शामिल हैं. यह जानकारी शनिवार की रात राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी.
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश आग की दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त लखनऊ एसबी शिरोडकर तथा मण्डलायुक्त लखनऊ रोशन जैकब की जांच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त दिए गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के आलोक में कार्रवाई की जाएगी.
गृह विभाग के अन्तर्गत सुशील यादव तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी, योगेन्द्र प्रसाद अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय, विजय कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी, ऊर्जा विभाग के विजय कुमार राव सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा, आशीष कुमार मिश्रा अवर अभियन्ता, राजेश कुमार मिश्रा उपखण्ड अधिकारी, नियुक्ति विभाग के तहत महेंद्र कुमार मिश्रा पीसीएस (तत्कालीन विहित प्राधिकारी) लखनऊ विकास प्राधिकरण को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाएगी.
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के राकेश मोहन तत्कालीन सहायक अभियन्ता, जितेंद्र नाथ दुबे तत्कालीन अवर अभियन्ता, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन अवर अभियन्ता, जयवीर सिंह तत्कालीन अवर अभियन्ता तथा राम प्रताप मेट लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं आबकारी विभाग के संतोष कुमार तिवारी तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ, अमित कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 लखनऊ तथा जैनेंद्र उपाध्याय उप आबकारी आयुक्त लखनऊ मण्डल को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाएगी.
प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग के अन्तर्गत अभय भान पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सेवानिवृत्त) तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के अरुण कुमार सिंह तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सेवानिवृत्त), ओम प्रकाश मिश्रा तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सेवानिवृत्त), श्री गणेशी दत्त सिंह तत्कालीन अवर अभियन्ता (सेवानिवृत्त) के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि होटल लेवाना में सोमवार को आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी और सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक और महाप्रबंधक के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.
लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग, फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं