विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2025

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और पत्नी शिप्रा की पहली तस्वीर, मंडप में पीछे बैठे धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के संग चली शिप्रा,आमेर के ताज होटल में 101 पंडितों ने कराई वैदिक रस्में पूरी, वैदिक रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार हुआ विशेष विवाह मंडप, करीब तीन घंटे तक मुख्य रस्में हुई संपन्न। रोहन शर्मा की रिपोर्ट

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और पत्नी शिप्रा की पहली तस्वीर, मंडप में पीछे बैठे धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास
  • कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा से विवाह आमेर के ताज होटल में हुआ, जिसमें 101 पंडितों ने रस्में पूरी कीं
  • विवाह मंडप तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया था और मुख्य वैदिक रस्में करीब तीन घंटे तक चलीं
  • दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं कुमार विश्वास और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दीं, जो विवाह समारोह में उपस्थित थे

देश के जाने-माने युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए. उन्होंने शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए. यह भव्य विवाह समारोह जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में आयोजित किया गया, जहां देशभर से गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.

101 पंडितों ने पूरी कराई वैदिक रस्में

इस विवाह को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गईं थीं. शादी की मुख्य रस्में पूरी करने के लिए देश के कोने-कोने से 101 पंडितों को बुलाया गया था. इन सभी ने मिलकर करीब तीन घंटे तक मुख्य वैदिक रस्में और रीति-रिवाज पूरे कराए. विवाह के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर एक भव्य और विशेष विवाह मंडप तैयार किया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा.  

Latest and Breaking News on NDTV

मंडप में मौजूद थे धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में कई बड़े नाम आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे. विवाह मंडप में दूल्हे (इंद्रेश उपाध्याय) के ठीक पीछे उनके माता-पिता के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे. धीरेंद्र शास्त्री के अलावा, सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी समारोह में मौजूद रहे. मुख्य विवाह रस्में संपन्न होने के बाद, शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के कई और दिग्गज कथावाचक, संत और राजनेता शामिल हो सकते हैं.

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज की पत्नी शिप्रा?

मिली जानकारी के अनुसार, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी का नाम शिप्रा है

वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और एक सम्मानित परिवार से आती हैं

शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर रह चुके हैं

वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में निवास कर रहा है

शिप्रा और उनके परिवार की गहरी धार्मिक रुचि को देखते हुए यह रिश्ता तय किया गया है


रोहन शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
img
Ashwani Shrotriya
News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indresh Upadhyay, Indresh Upadhyay Marriage, Indresh Upadhyay Wedding, Indresh Upadhyay Wife Shipra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com