विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर को लिफ्ट देना पड़ा महंगा! गेम के चक्कर में लड़के ने उड़ा दिए 45,600 रुपये, आप भी बरतें ये सावधानी

Free Fire Max में गन और बंडल खरीदने के चक्कर में एक बच्चे ने ट्रक ड्राइवर के 45,600 रुपये उड़ा दिए.

ट्रक ड्राइवर को लिफ्ट देना पड़ा महंगा! गेम के चक्कर में लड़के ने उड़ा दिए 45,600 रुपये, आप भी बरतें ये सावधानी
Photo Credit: X

क्या आप भी अपना स्मार्टफोन किसी बच्चे या अनजान व्यक्ति को बिना सोचे-समझे दे देते हैं! अगर हां तो यह खबर आपके लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी है. सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला मामला तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक ट्रक ड्राइवर को किसी पर भरोसा करना बहुत भारी पड़ गया. एक लड़के ने गेम के चक्कर में ड्राइवर के बैंक खाते से सीधे 45,600 रुपये उड़ा दिए. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आप ऐसी घटनाओं से कैसे बच सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि एक ट्रक ड्राइवर को अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा न रखना बहुत महंगा पड़ा. ड्राइवर ने एक बच्चे को पहले लिफ्ट दी और बाद में उसे अपने साथ हेल्पर के रूप में रख लिया. लेकिन उस बच्चे ने ड्राइवर के भरोसे का गलत फायदा उठाया और उसके फोन से हजारों रुपये उड़ा दिए.

Free Fire Max में उड़ा दिए 45,600 रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे को Free Fire Max गेम खेलने की लत थी. उसने ड्राइवर के फोन का इस्तेमाल किया और बिना उसकी जानकारी के गेम में गन, स्किन और अलग-अलग बंडल खरीदने के लिए 45,600 रुपये का टॉप-अप कर डाला. जब तक ड्राइवर को अपने बैंक खाते से कटे पैसों का पता चलता तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

ऐसी गलतियों से कैसे बचें

अगर आपके फोन में भी Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर इन-ऐप खरीदारी के लिए पासवर्ड या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को चालू रखना चाहिए. इसके अलावा अपने फोन का मेन लॉक और पेमेंट ऐप का पिन हमेशा मजबूत रखें और इसे किसी के साथ भी शेयर न करें.

अपने बैंक खातों से ट्रांजेक्शन अलर्ट हमेशा ऑन रखें ताकि कोई भी ट्रांजेक्शन होते ही आपको तुरंत पता चल सके. अपने फोन को बिना सुरक्षा जांच के दूसरों के हाथ में देने से बचें क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही आपकी जमा पूंजी को खतरे में डाल सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Fire Max, UPI Security Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com