विज्ञापन

‘निर्वस्त्र कर पूजा में बैठाया, तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय व्यवहार’- बहु के ससुराल पक्ष पर आरोप 

कानपुर में महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि उसे पूजा के दौरान निर्वस्त्र बैठने को मजबूर किया.

‘निर्वस्त्र कर पूजा में बैठाया, तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय व्यवहार’- बहु के ससुराल पक्ष पर आरोप 

Kanpur Woman Harassment Case: कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक‑शारीरिक प्रताड़ना और तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय कृत्य कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसे कथित पूजा के दौरान निर्वस्त्र होकर बैठने के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

यह मामला कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरार की रहने वाली एक युवती से जुड़ा है. पीड़िता के मुताबिक, उसका विवाह 6 मार्च 2024 को पांडु नगर निवासी कौतुक मिश्रा के साथ हुआ था. महिला का दावा है कि उसके पति के दादा बब्बू मिश्रा का संबंध पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के परिवार से बताया जाता है.

शादी में दिया गया था भरपूर दहेज

पीड़िता ने बताया कि शादी में उसके पिता ने अपनी क्षमता से कहीं अधिक खर्च किया. कार, सोने‑चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिए गए, इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ. शादी के बाद लगातार अतिरिक्त दहेज में मकान, एक किलो सोना और नकद रकम की मांग की जाती रही.

तंत्र‑मंत्र के नाम पर अमानवीय कृत्य  

महिला का आरोप है कि ससुराल में तंत्र‑मंत्र की आड़ में अजीब और डरावनी गतिविधियां कराई जाती थीं. देर रात होने वाली कथित पूजा में उसे जबरन शामिल किया जाता था. पीड़िता का कहना है कि कई बार उसे निर्वस्त्र होकर पूजा में बैठने के लिए मजबूर किया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी.

ससुर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप

पीड़िता ने अपने ससुर पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि ससुर ने उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया और वह लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर रही. परिवार के अन्य सदस्य भी इस उत्पीड़न में शामिल बताए गए हैं. लगातार बढ़ते अत्याचार से तंग आकर जनवरी 2025 में महिला अपने मायके लौट आई. वहां उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी उसे न्याय के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी. करीब तीन महीने बाद जाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. महिला थाने में दर्ज केस में दहेज उत्पीड़न, मानसिक‑शारीरिक प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं.

स्त्रीधन हड़पने का भी आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका स्त्रीधन, जिसमें महंगे जेवरात और अन्य कीमती सामान शामिल हैं को ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिया है और वापस देने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि महिला के लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Woman Harassment Case, Tantra Mantra Abuse Case, Daughter-in-law Harassment India, UP Woman Cruelty Case, Dowry Harassment Case, Domestic Violence India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com