विज्ञापन

लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के 2 युवकों की मौत, एक्शन में आए KDA ने 16 संस्थान किए सील

लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 प्रतिष्ठानों और कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया. आज 23 जून को पुलिस कमिश्नर ने एक बैठक भी बुलाई है.

लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के 2 युवकों की मौत, एक्शन में आए KDA ने 16 संस्थान किए सील
लखनऊ अग्निकांड में संयम (28) और सूरजभान (25) की मौत.

लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के दो युवकों की भी मौत हो गई. गोविंदनगर 11 ब्लॉक में रहने वाले संयम (28) और बर्रा निवासी सूरजभान (25) की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दोनों युवकों के परिजन घटना के बाद लखनऊ पहुंचे, हालांकि अभी उन्हें शव नहीं मिल सके हैं. मंगलवार 23 जून को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे. 

16 व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कोचिंग संस्थान सील 

इधर, लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) एक्शन मोड में आ गया है. शहर में बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे अवैध कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ KDA ने कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी किया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना वैध बेसमेंट या फायर एनओसी के चल रहे 16 प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कोचिंग संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया गया. KDA की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों और बिना सुरक्षा इंतजामों के कोचिंग चलाने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है. 

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: लापरवाही की आग में झुलसती मासूम जिंदगियां और कानून की खुली अनदेखी

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बुलाई बैठक 

लखनऊ अग्निकांड की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नर ने आज 23 जून को विशेष बैठक बुलाई है. इस बैठक में होटल, कोचिंग संस्थान और व्यवसायिक संचालित करने वाले शामिल होंगे. बैठक में अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकासी व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. सभी को सुरक्षा के लिहाज से नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे, जिससे लखनऊ जैसा कांड कानपुर में न हो सके. 

लखनऊ अग्निकांड: अगर 10 साल पहले गिरा दी जाती इमारत, तो बच जाती 15 मासूम बच्‍चों की जान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur News In Hindi Latest, KDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com