विज्ञापन

दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली, कैंसर पीड़िता मां को देखने हैदराबाद से लौटा था कानपुर

कानपुर के कल्याणपुर में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली मार दी. हैदराबाद से अपनी कैंसर पीड़ित मां को देखने आए युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज जारी है.

दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली, कैंसर पीड़िता मां को देखने हैदराबाद से लौटा था कानपुर

कानपुर के कल्याणपुर इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. हैदराबाद में नौकरी करने वाला युवक अपनी कैंसर पीड़ित मां को देखने कानपुर आया था, लेकिन यहां दबंगों ने मामूली विवाद में उसे गोली मार दी. रिटायर्ड दरोगा के बेटे पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मां को देखने आया था बेटा 

कल्याणपुर के आवास विकास तीन इलाके के रहने वाले रविंद्र सिंह पुलिस विभाग में दरोगा रह चुके हैं और करीब सात साल पहले रिटायर हुए थे. उनके छोटे बेटे प्रदीप सिंह हैदराबाद में रहकर नौकरी करते हैं. परिवार के मुताबिक, प्रदीप अपनी कैंसर पीड़ित मां को देखने के लिए मंगलवार को घर आया था.

बड़े भाई संदीप सिंह ने बताया कि देर रात घर के पास गजानन पार्क के पास कुछ लड़कों ने प्रदीप को फोन कर बुलाया. वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और आरोपियों ने पहले प्रदीप को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा.

फायरिंग कर किया घायल

मारपीट के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने जान से मारने की नीयत से प्रदीप पर फायर कर दिया. पहली गोली मिस हो गई, लेकिन दूसरी गोली उसके पेट में जा लगी. गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में गंभीर हालत, इलाज जारी

घायल प्रदीप को उसके दोस्तों ने तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर वहां के डॉक्टरों ने उसे रीजेंसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया. बाद में परिजन उसे कल्याणपुर के एक अन्य निजी अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है.

तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही संदीप ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने घटना से अनजान होने की बात कही. इसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसीपी दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.  

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News In Hindi, Shooting Cases, UP Crime News, Uttar Pradesh Crime, UP Crime News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com