विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

कन्नौज सदर तहसीलदार ने भाजपा सांसद पर लगाया जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने का आरोप

तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि सांसद अपने बीस से ज्यादा समर्थकों के साथ उसके घर में आ घुसे और उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट से तहसीलदार चोटिल भी हो गए. तहसीलदार ने अपने ऊपर हुए इस हमले की जानकारी अधिकारियों को फोन पर दी.

कन्नौज सदर तहसीलदार ने भाजपा सांसद पर लगाया जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने का आरोप
सदर तहसीलदार ने भाजपा सांसद पर लगाया जातिसूचक गाली देने और मारपीट का आरोप
  • सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने लगाया आरोप
  • लॉकडाउन में पीड़ितों को राशन न मिलने से नाराज थे सांसद
  • तहसीलदार ने कहा कि अपने समर्थकों के साथ सांसद ने की मारपीट
कन्नौज:

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रत पाठक पर फोन पर जाति सूचक देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने  सांसद पर समर्थकों के साथ घर में घुसने और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है. तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि सांसद अपने बीस से ज्यादा समर्थकों के साथ उसके घर में आ घुसे और उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट से तहसीलदार चोटिल भी हो गए. तहसीलदार ने अपने ऊपर हुए इस हमले की जानकारी अधिकारियों को फोन पर दी. अरविंद कुमान ने सांसद से खुद की जान को खतरा भी बताया है. उन्होंने बताया कि लिस्ट वालों को राशन न मिलने की बात पर सांसद भड़क उठे. बता दें, लॉकडाउन पीड़ितों की के लिए सांसद सुब्रत पाठक ने एक लिस्ट दी थी. 

तहसीदार के साथ सांसद की मारपीट के बाद एसडीएम शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने सांसद सुब्रत पाठक सहित 4 लोगों पर नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. इसके साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन व एससीएसटी एक्ट सहित 10 धाराओं को भी शामिल किया गया. वहीं सूत्र के अनुसार, मारपीट होने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से 2 बाइक बरामद की. हालांकि अभी तक इस मारपीट पर सांसद सुब्रत पाठक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lockdown Update, Kannauj MP, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com