उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जूडो कोच सतीश शर्मा के खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली एक जूडो की नेशनल महिला खिलाड़ी ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता देहरादून की रहने वाली है, उसने देहरादून के राजपुर थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है. घटनास्थल मुरादाबाद होने की वजह से यह एफआईआर ट्रांसफर होकर मुरादाबाद के भोजपुर थाने में पहुंची है. पीड़िता का आरोप है कि वह देहरादून में महिला कोच से जूडो सीख रही थी. इसी दौरान 2024 में उसका चयन एनआईओएस भोपाल के लिए हो गया था. कोच ने कहा कि वहां अच्छी ट्रेनिंग नहीं होती है. इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी को मुरादाबाद निवासी सतीश शर्मा से कोचिंग लेने की सलाह दी और बताया कि सतीश शर्मा उनके भी कोच रहे हैं. उनके अंडर ट्रेनिंग करने से तुम्हे काफी कुछ सीखने को मिलेगा. अपनी महिला कोच की बात पर विश्वास करके वो नेशनल कैंप में जाने के बजाए मुरादाबाद में सतीश शर्मा के पास आ गई.
70 साल का है आरोपी
पीड़िता का कहना है कि सतीश शर्मा ने कुछ टाइम तो अच्छे से प्रैक्टिस कराई, लेकिन बाद में वो कुछ ज्यादा ही ध्यान देने लगे. पीड़िता का कहना है कि 12 मार्च की सुबह कोच सतीश शर्मा उसे इस्लाम नगर स्थित अपने फार्महाउस पर ले गया और छेड़खानी की, जिसका उसने विरोध किया, लेकिन कोच नहीं माना और उसने उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद पीड़िता मानसिक तनाव में रहने लगी और अपने घर देहरादून आ गयी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब मुरादाबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जूडो कोच सतीश शर्मा मुरादाबाद के सिविल लाइंस एरिया में रहता है और स्टेडियम में भी बतौर जूडो कोच काम कर रहा है. 70 साल का सतीश शर्मा अब रिटायर होने के बाद अपनी प्राइवेट जूडो एकेडमी चलाता है. सतीश शर्मा इंडिया जूडो टीम का कोच भी रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि खिलाड़ी ने देहरादून के राजपुरा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी. घटनास्थल मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके का होने के कारण मुकदमा यहां ट्रांसफर कर दिया गया. अब मुरादाबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं