उत्तर प्रदेश के झांसी में ललितपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों आपस में दोस्त थे और ललितपुर से एक सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. युवकों की कार वहां पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कार में फंसे तीनों युवकों के शवों को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से बाहर निकाला. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
झांसी जनपद के चिरगांव थाने में आने वाले ग्राम सिया में रहने वाले 26 साल के करन विश्वकर्मा की शादी ललितपुर जनपद में रहने वाली लड़की से तय हुई थी. मंगलवार को सगाई होनी थी, जिसके लिए करन अपने दोस्त प्रदुम्न यादव निवासी औपारा चिरगांव और प्रदुम्न सेन सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से ललितपुर गया था, जहां उसकी सगाई हुई.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सगाई से लौटते वक्त हुई दुर्घटना
परिवार में खुशी का माहौल था. इसके बाद करन अपने दोनों दोस्तों के साथ कार से वापस झांसी आ रहा था. उनकी कार अभी बडौरा चौराहे के पास अनियंत्रित हो गई और फिर ढाबे पर खड़े ट्रक से टकरा गई.
मृतक करन के भाई रविन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे शवों को निकालकर एम्बुलेंस में रख लिया गया था. आज सगाई हुई थी. वही करके हम लोग आ रहे थे. हम लोग वहां से करीब साढ़े चार बजे चले. साढ़े पांच या छह बजे के करीब यह घटना हो गई.
कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा: पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद क्रेन की मदद से पहले कार को अलग किया गया और फिर उसमें फंसे शवों को बाहर निकाला गया.
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार ने बताया कि बबीना थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई है. इसमें सिया चिरगांव के रहने तीन युवकों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यह सभी लोग ललितपुर से एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे ,जिसमें मृतक करन विश्वकर्मा की सगाई थी. वह अपने गांव जा रहे थे. सीसीटीवी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी. सड़क के बीच में कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई. तीनों शवों को निकाल लिया गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं